आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना से एक और मौत, इस महीने के सबसे अधिक 83 नए केस आए हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या 8085 पहुंच गई है।
आगरा में 13 नवंबर को कोरोना के 83 नए केस आए हैं, जबकि 45 साल के न्यू आगरा निवासी कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई, कोरोना पॉजिटिव 155 मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमितों की संख्या 8085 पहुंच गई है। कोरोना से 7335 मरीज ठीक हो चुके हैं, 595 सक्रिय केस हैं।