आगरालीक्स…वृंदावनवासियों से बागेश्वरधाम के धीरेंद्र शास्त्री ने हाथ जोड़कर मांगी माफी. प्रेमानंद जी महाराज की यात्रा के विरोध करने वालों पर दिया था ये बयान जिससे हो रहा था धीरेंद्र शास्त्री का विरोध
बागेश्वरधाम के पीठााधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने वृंदावनवासियों से हाथ जोड़कर माफी मांगी है. शनिवार को इसका वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा कि ब्रजवासी तो मेरे प्राण है. मैं हाथ जोड़कर और दंडवत होकर प्रार्थना करता हं कि किसी तरह का मन में कुभाव न लाएं.
प्रेमानंद यात्रा बंद होने पर दिया था ये बयान
वृंदावन की एनआरई ग्रीन सोसाइटी में रहने वाली महिलाओं ने रात के समय प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा का विरोध किया था. इसके बाद संत प्रेमानंद ने अपनी पदयात्रा स्थगित कर दी थी. इस पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि तुम इंसान तो हो ही नहीं सकती. ऐसे लोगों को वृंदावन छोड़कर दिल्ली चले जाना चाहिए.
उन्होंने कहा था कि वर्तमान समय में ब्रज की विभूति के रूप में जनकी वाणी को करोड़ों लोग सुन रहे हैं. ऐसे संत प्रेमानंद हाराज की रात्रि पदयात्रा को लेकर जिन महिलाओं ने विरोधकिया. उनके बारे में प्रार्थना करेंगे. उन्होंने कहा कि पुराने सय में हवन कुंडमें राक्षसों को दिक्कत होती थी.