आगरालीक्स…आगरा मेट्रो ने निर्माण स्थलों पर सड़क निर्माण किया. कई जगह से सड़क के दोनों ओर से हटाए गए बैरिकेड्स
आगरा मेट्रो टीम ने दूसरे कॉरिडोर के कई मुख्य निर्माण स्थलों के आसपास सड़क निर्माण का काम सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है एवं कई स्थलों पर क्रियान्वन किया जा रहा है । सिविल कार्य पूरे होने के साथ ही, सड़क के दोनों ओर से बैरिकेड हटा दिए गए हैं, जिससे यात्रियों और स्थानीय निवासियों के लिए आवागमन सुचारू हो गया है।
जिन हिस्सों पर सड़क की री-कार्पेटिंग और बहाली का काम पूरा हुआ है, वे इस प्रकार हैं:
एसटीपी (स्टेशन पिलर) 4 प्रतापपुरा (बायें साइड)
DP 28 (पिलर)
DP 38 (पिलर)
प्रतापपुरा स्टेशन पिलर २
प्रतापपुरा स्टेशन पिलर ३
प्रतापपुरा स्टेशन पिलर 4
प्रतापपुरा स्टेशन पिलर 5
सड़क के इन हिस्सों का पूरा होना मेट्रो द्वारा शहर के विकास के लिए चल रही कोशिशों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे कनेक्टिविटी बेहतर होगी, ट्रैफिक का प्रवाह सुधरेगा और जनता के लिए यात्रा सुरक्षित व सुविधाजनक बनेगी। यूपीएमआरसी निर्माण के दौरान धैर्य और सहयोग के लिए शहरवासियों और यात्रियों के प्रति आभार व्यक्त करता है और शहर में विश्व स्तरीय मेट्रो प्रणाली प्रदान करने तथा शहरी आवागमन को बेहतर बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता है।