Thursday , 19 November 2026
Home आगरा Agra News : Not Just Obesity-Slim People Too Getting Fatty Liver, Warns Gastroenterologist Dr. Vineet Chauhan
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Not Just Obesity-Slim People Too Getting Fatty Liver, Warns Gastroenterologist Dr. Vineet Chauhan

72

आगरालीक्स…न दुबले-पतले ब्रेफिक्र, न सामान्य वजन वाले सुरक्षित! फैटी लिवर सिर्फ मोटे लोगों की बीमारी नहीं फिट रहने वाले भी चपेट में, सीनियर गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. विनीत चौहान की सलाह ‘भ्रम से बाहर निकलें’

आगरा में फैटी लिवर को आमतौर पर मोटापे से जोड़कर देखा जाता है। लोगों की धारणा है कि जिनका वजन ज्यादा है या जिनके पेट पर चर्बी जमा है, उन्हें ही फैटी लिवर की समस्या हो सकती है। लेकिन चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार यह धारणा पूरी तरह सही नहीं है। अब सामान्य वजन और दुबले-पतले लोग भी फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहे हैं।

आगरा गैस्ट्रो ​लिवर सेंटर के सीनियर गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. विनीत चौहान ने बताया कि शरीर का वजन सामान्य होने का मतलब यह नहीं है कि व्यक्ति का लिवर भी स्वस्थ है। कई लोगों में पेट के अंदरूनी हिस्से में चर्बी जमा होती है, जो बाहर से दिखाई नहीं देती। इसके अलावा गलत खानपान, अधिक चीनी और मीठे पेय का सेवन, शारीरिक गतिविधियों की कमी और लंबे समय तक बैठे रहने की आदत भी लिवर में चर्बी जमा होने का कारण बन सकती है।

उन्होंने कहा कि आनुवंशिक कारण, इंसुलिन रेजिस्टेंस, डायबिटीज और बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल भी इसके जोखिम को बढ़ाते हैं। ऐसे में दुबले-पतले व्यक्ति को भी फैटी लिवर हो सकता है। शुरुआती अवस्था में इसके लक्षण अक्सर दिखाई नहीं देते। कुछ लोगों को थकान, कमजोरी या पेट के दाहिने ऊपरी हिस्से में भारीपन महसूस हो सकता है, लेकिन केवल लक्षणों के आधार पर बीमारी की पहचान नहीं की जा सकती।

डॉ. चौहान ने आगे कहा कि जिन लोगों को डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल, पेट के आसपास चर्बी या परिवार में लिवर संबंधी बीमारी का इतिहास है, उन्हें विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। जरूरत के अनुसार डॉक्टर लिवर फंक्शन टेस्ट, अल्ट्रासाउंड या फाइब्रोस्कैन कराने की सलाह दे सकते हैं।

लिवर की सेहत का पैमाना सिर्फ शरीर का वजन नहीं है। सामान्य वजन वाले लोगों को भी खानपान, व्यायाम और नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक रहना जरूरी है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Ban on wedding procession on Fatehabad & MG Road Agra

आगरालीक्स आगरा में देवोत्थान से शादियों में बैंड बाजा बारात की धूम,...

बिगलीक्स

Agra News: Weather Forecast for 19th November 2026

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा रहेगा मौसम, जानेंआगरा में गुरुवार सुबह से...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 19th November 2026

आगरालीक्स…. आगरा के न्यूजपेपरों का 19 नवंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ यूपी...

आगरा

Agra News: A new sports stadium will be built in Bah, Agra. 2.476 hectares of land will be transferred to the Sports Department…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बनेगा नया स्पोटर्स स्टेडियम. यूपी कैबिनेट की बैठक में मिली...

error: Content is protected !!