
मेयर इंद्रजीत आर्य सौरों कटरा में रहते हैं। सोमवार रात 10 30 बजे वे अपने घर में थे और लोग अपनी समस्याएं लेकर आए थे। उनकी गाडी बाहर खडी थी, वहां तीन बाइक भी थी। इसी बीच बाइक पर दो युवक आए और डीजल कारों और बाइक पर उडेल दिया। उनके पडोसियों की नजर बाइक सवारों पर पडी, उन्हें देख वे भाग खडे हुए। उन्होंने मेयर के घर पर बाइक सवारों द्वारा कारों पर डीजल डालने की जानकारी दी, इस पर मेयर के बेटे रोहित बाहर आए, उनकी कारों से डीजल की गंध आ रही थी, बाइकों पर भी डीजल डाला गया था। इससे खलबली मच गई, एसपी सिटी सुशील घुले सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया।
सिक्योरिटी में था एक पुलिस कर्मी
मेयर इंद्रजीत आर्य की सुरक्षा में एक गारद है, लेकिन सोमवार को एक ही पुलिस कर्मी था। वह भी घर में था। इसी बीच बाइक सवारों ने उनकी कारों पर डीजल डाल दिया और भाग खडे हुए। इस घटना के बाद से आस पास के लोगों में भी दहशत है। इस मामले की धानबीन की जा रही है।
पहले भी हो चुका है हमला
मेयर के घर पर कुछ दिन पहले भी हमला हो चुका है। उनके घर पर तैनात गार्ड के साथ मारपीट कर दी गई थी। इस मामले में आस पास के संदिग्ध युवकों की तलाश की जा रही है। क्षेत्र के शरारती तत्वों से भी पूछताछ की गई है। उनके घर पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है, लोगों से पूछताछ की जा रही है।
Leave a comment