Thursday , 4 June 2026
Home अध्यात्म Different colors of culture scattered in Maharaja Agrasen Jayanti Festival in Agra…see in pics#agranews
अध्यात्मआगरासिटी लाइव

Different colors of culture scattered in Maharaja Agrasen Jayanti Festival in Agra…see in pics#agranews

205

आगरालीक्स…(8 October 2021 Agra News) आगरा में महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव में बिखरे संस्कृति के विभिन्न रंग. मेहंदी, सामान्य ज्ञान, आर्ट, डांस, फैंसी ड्रेस जैसे हुए कॉम्पटीशन…फोटोज देखें

अग्रवन में आयोजित हुआ समारोह
बुद्धिमता की कसौटी मापने के साथ कागज पर उकेरे गए चित्रों में भरे सतरंग भी थे। नृत्य और गायन की मस्ती तो वहीं मेहंदी के सुर्ख रंग और महक भी थी। अग्रबंधु समन्वय समिति बल्केश्वर द्वारा वॉटर वर्क्स स्थित अग्रवन में महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों व महिलाओं के लिए आयोजित मेहंदी, सामान्य ज्ञान, चित्रकला, एकल नृत्य व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में लगभग 100 से अधिक प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

मेधावियों को दिए गए सर्टिफिकेट
कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष पूजन कर व दीप जलाकर किया। मार्गदर्शक वीके अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर हाईस्कूल व इंटर के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का प्रमाण पत्र देकर व प्रतियोगितों के विजेता प्रतिभागियों का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर विशेष अतिथियों में डॉ. डीवी अग्रवाल, मुरारीलाल गोयल, गिरीशचंद बंसल, रामप्रकाश अग्रवाल, पवन बंसल आदि उपस्थित थे। संचालन नूतन अग्रवाल ने किया।

मुकुट पहनाकर किया अग्रमाता-पिता का सम्मान
इस अवसर पर अग्रमाता-पिता कुंती देवी अग्रवाल व अग्रपिता नंदराम अग्रवाल, महाराजा अग्रसेन व महारानी माधवी की स्वरूप हरिओम बंसल, रामवती बंसल व अग्रवंश शिरोमणी डॉ. सुदर्शन सिंघल का सम्मान मुकुट पहनाकर किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से संस्थापक ताराचंद मित्तल, मुख्य संरक्षक संतोष कुमार गोयल, अध्यक्ष प्रकाशचंद अग्रवाल, डॉ. अशोक अग्रवाल, चंद्रेश गर्ग, रमन अग्रवाल, अनिल गोयल, मुकेशचंद अग्रवाल, अमित ग्वाला, रवि अग्रवाल, महिला काई की मुख्य संरक्षक मधुबाला अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, रितु गोयल आगि उपस्थित थीं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 4th June 2025

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

अध्यात्म

Rashifal Thursday, 04 June 2026

आगरालीक्स…गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा. पढ़ें...

आगरा

Agra Live News: Hariyali Teej festival was held at Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple.#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हिंडोले पर विराजे ठाकुरजी, झोंटा देने भक्तों की लगी होड़....

आगरा

Agra Live News: There will be a strong demand in Agra to give the cow the respect of Mother of the Nation…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पुरजोर तरीके से होगी गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने...

error: Content is protected !!