Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा DM Agra Bhanu Chandra Goshwami, 33 rank in IAS 2009, Full Detail #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

DM Agra Bhanu Chandra Goshwami, 33 rank in IAS 2009, Full Detail #agra

327

आगरालीक्स… आगरा के नए डीएम भानु चंद्र गोस्वामी के बारे में जानें, आगरा में पहले भी रह चुके हैं तैनात।


आगरा के नए डीएम भानु चंद्र गोस्वामी 2009 बैच के आईएएस हैं। रांची झारखंड के रहने वाले 39 वर्ष के भानु चंद्र गोस्वामी के पिता हरीश चंद्र गोस्वामी श्रम अधीक्षक के पद पर कार्यरत रहे हैं। सरस्वती शिशु मंदिर और सरस्वती विद्या मंदिर हजारीबाग झारखंड से पढ़ाई करने के बाद संस्कृत (ऑनर्स ) में स्नातक किया। आईएएस में 2009 में 33 वी रैंक प्राप्त की।
आगरा में दो बार रहे तैनात
आईएएस भानु चंद्र गोस्वामी अक्टूबर 2010 में पहली बार आगरा में ट्रेनी आईएएस के रूप में आए। इसके बाद आगरा में ही संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर 13 अप्रैल 2012 तक तैनात रहे। इसके बाद सीडीओ वाराणसी रहे, जौनपुर, प्रयागराज के डीएम रहे। वर्तमान में उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।
नवनीत सिंह चहल का एक वर्ष का डीएम का कार्यकाल
पिछले वर्ष सितंबर में नवनीत सिंह चहल को मथुरा से आगरा के डीएम के पद पर स्थानांतरित किया गया था, वे करीब एक वर्ष तक आगरा के डीएम रहे। उन्हें अब डीएम प्रयागराज बनाया गया है।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

error: Content is protected !!