आगरालीक्स… आगरा के जिलाधिकारी डीएम नवनीत सिंह चहल का तबादला। मथुरा के डीएम भी बदले। अब आगरा के ये होंगे नए डीएम।
![](https://agraleaks.com/wp-content/uploads/2022/04/agraleaks-patti-copy.jpg)
आगरा के डीएम नवनीत सिंह चहल को डीएम प्रयागराज बनाया गया है। वहीं, आगरा के नए डीएम भानु चंद्र गोस्वामी बनाए गए हैं। शनिवार रात को आईएएस के तबादले किए गए। डीएम नवनीत सिंह चहल को डीएम प्रयागराज के पद पर तैनात किया गया है। उन्होंने सितंबर 2022 में आगरा में डीएम के पद पर कार्यभार संभाला था, उनसे पहले पीएन सिंह आगरा के डीएम थे।
यूपी ग्रामीण सड़क अभियंत्रण के सीईओ हैं भानु चंद्र गोस्वामी
2009 बैच के आईएएस आईएएस भानु चंद्र गोस्वामी यूपी ग्रामीण सड़क अभियंत्रण के जून 2021 से सीईओ हैं। इससे पहले वे डीएम प्रयागराज थे।
शैलेंद्र कुमार सिंह बने डीएम मथुरा
इसके साथ ही डीएम मथुरा भी हटा दिए गए हैं। शैलेंद्र कुमार सिंह डीएम मुरादाबाद को मथुरा का नया डीएम बनाया गया है। मथुरा के डीएम पुलकित खरे को नवीन तैनाती नहीं दी गई है।
सात जिलों के डीएम बदले
शनिवार रात को जारी किए गए आदेश में सात जिलों के डीएम बदले गए हैं। इसमें आगरा, मथुरा के साथ ही प्रयागराज, मुरादाबाद, हमीरपुर, महोबा के डीएम शामिल हैं।
![](https://agraleaks.com/wp-content/uploads/2023/09/dm-list.jpg)