Sunday , 8 February 2026
Home एजुकेशन Agra News: UP Board Exam from 24th February. There will be three layer security at 166 centers in Agra…#agranews
एजुकेशन

Agra News: UP Board Exam from 24th February. There will be three layer security at 166 centers in Agra…#agranews

आगरालीक्स…यूपी बोर्ड एग्जाम 24 फरवरी से. आगरा में 166 सेंटर पर होगी थ्री लेयर सिक्योरिटी. हर सेंटर पर अनिवार्य होगा ये लगाना..जानिए कहां बनेगा कंट्रोल रूम

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं इस बार 24 फरवरी से शुरू हो रही हैं और यह परीक्षाएं 12 मार्च तक होंगी. आगरा में इसके लिए 166 सेंटर बनाए गए हैं. डीआईओएस चंद्रशेखर ने बताया कि हर सेंटर सीसीटीवी और वायस रिकॉर्ड अनिवार्य होगा. नकल न हो इसके लिए थ्री लेयर सिक्योरिटी की योजना बनाई गई है. आगरा के जीआईसी में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा और बाकी के कंट्रोल रूम तहसील स्तर पर भी बनेंगे. यह सभी आपस में कनेक्ट होंगे जिससे कि बोर्ड अधिकारी भी आनलाइन नजर रख सकें.

सेंटरों पर रात में भी होगी चेकिंग
डीआईओएस ने बताया कि सेंटरों में रात को भी चेकिंग होगी. इसके लिए स्पेशल फ्लाइंग स्क्वायड बनाए जाएंगे लेकिन वो गोपनीय रहेंगे. इसकी जानकारी किसी को नहीं दी जाएगी कि छापेमारी कब होगी. संदिग्ध गतिविधि मिलने पर रात में ही उच्चाधिकारियों को जानकारी दी जाएगी जिससे कि रात में ही कार्यवाही हो सके. नकल रोकने के लिए हर तरह के कदम उठाए जाएंगे. कॉपियों को लेकर खास सतर्कता होगी. इसके लिए डीएम से बैठक कर सेक्टर मजिस्ट्रेटों को जिम्मेदारी दी जाएगी कि वो एग्जाम खत्म होने के बाद कॉपियों को जमा करने के लिए वो लॉकर रूम तक साथ आएं. इससे कॉपियों की सुरक्षा में कोई खतरा नहीं होगा.

Related Articles

एजुकेशन

Admissions open for session 2026-27 at Mahi International School, Agra

आगरालीक्स…आगरा के माही इंटरनेशनल स्कूल में सेशन 2026—27 के लिए एडमिशन शुरू....

एजुकेशन

Admission Open for session 2026-27 in Gayatri Public School, Agra

आगरालीक्स…आगरा के गायत्री पब्लिक स्कूल में सत्र 2026—27 के लिए एडमिशन शुरू....

एजुकेशन

Agra Local News: Students of classes tenth and twelfth at Sharda World School were motivated to take their exams with confidence…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के शारदा वर्ल्ड स्कूल में कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के विद्यार्थियों...

एजुकेशन

Agra Local News: DEI celebrated its Open Day with great enthusiasm, excitement, and joy….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डीईआई ने मनाया ओपन डे. नारियल की खाद से बिना...

error: Content is protected !!