आगरालीक्स…दिल्ली चुनाव रिजल्ट, रूझानों में भाजपा को बहुमत. 51 सीटों पर चल रही आगे. आप को भारी नुकसान—केजरीवाल और आतिशी अपनी—अपनी सीटों पर पीछे
दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर मतगणना सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है. भाजपा ने शुरुआत से ही दिल्ली में बढ़त बनाना शुरू कर दिया है. सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर ही भाजपा 50 सीटों पर आगे हो गई है और वह बहुमत के आंकड़े 36 को क्रॉस कर गई है. वहीं आम आदमी पार्टी को काफी नुकसान हुआ है. आम आदमी पार्टी इस समय 19सीटों पर ही आगे है. नई दिल्ली सीट से केजरीवाल और कालकाजी सीट से आतिशी पीछे चल रही हैं. एक सीट पर कांग्रेस आगे है. इससे पहले दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मतगणना के दौरान कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की.
दिल्ली की 70 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल्स ने भी भाजपा की सरकार इस बार दिल्ली में बनाने का दावा किया है. 14 में से 12 एग्जिट पोल्स ने भाजपा को बहुमत मिलने के आसार जताए हैं तो वहीं दो ने आम आदमी पार्टी को बहुमत दिलाया था. दोपहर 2 बजे के बाद स्थिति पूरी तरह से साफ हो जाएगी कि इस बार दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार आती है या फिर 27 साल बाद भाजपा की यहां वापसी होगी.