
(इंटरनेट फोटो)
युवती ने आरोप लगाए हैं कि वह हरीपर्वत क्षेत्र में एक पैथोलॉजी लैब पर मार्केटिंग मैनेजर के रूप में 20 हजार प्रति महीने की सैलरी पर कार्यरत है। पैथोलॉजी संचालक डॉक्टर ने उसे शादी का झांसा देकर जाल में फंसा लिया, इसके बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा और उसे अपनी पत्नी की तरह बताते हुए उसे मैसेज करने लगा। इस तरह वह दो साल से युवती का शारीरिक शोषण कर रहा था, युवती ने आरोप लगाए हैं कि डॉक्टर से पूरी सैलरी एक साथ नहीं देता था।
पिछले साल हुई डॉक्टर की शादी, युवती को नहीं बताया
पैथोलॉजी संचालक डॉक्टर की पिछले साल शादी हो गई, लेकिन उसने युवती को नहीं बताया, इसके बाद भी वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा और युवती से शादी करने की बात कहता रहा। चूंकि युवती का अपने पति से पांच साल से विवाद चल रहा है और तलाक की कानूनी प्रक्रिया चल रही है, युवती का पांच साल का बेटा भी है। डॉक्टर को यह पता था, इसके बाद भी उसने उसे शादी का झांसा देकर जाल में फंसाया। युवती का आरोप है कि डॉक्टर उसके बेटे के स्कूल में पैरेंटस मीटिंग में पिता के रूप में शामिल होता था।
डॉक्टर दंपति पर भी लगाए आरोप
युवती का आरोप है कि सात जुलाई को वह पैथोलॉजी पर काम करने पहुंची तो डॉक्टर के साथ ही उसके डॉक्टर पिता और मां ने उसके साथ गाली गलौज की और नौकरी पर न आने के लिए कहा। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। डॉक्टर का कमला नगर में क्लीनिक है। इस मामले में युवती ने पैथोलॉजी संचालक डॉक्टर पर शारीरिक शोषण और उसके डॉक्टर माता पिता पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।
Leave a comment