आगरालीक्स ..शर्मनाक, आगरा में बडा मामला सामने आया है, बेटियों की कोख में हत्या करने के बाद कुत्तों के सामने फेंका जा रहा है। हॉस्पिटल संचालक सहित पांच को गिरफ्तार किया गया है।
गुरुवार को राजस्थान की पीसीपीएनडीटी सेल ने थाने के पीछे सलीम मेमोरियल हॉस्पिटल, फतेहाबाद में हॉस्पिटल संचालक और दलालों को लिंग निर्धारण करते हुए पकडा था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हॉस्पिटल में लिंग निर्धारण के बाद गर्भपात कराने के लिए 50 हजार रुपये में ठेका लिया जाता था। गर्भपात करने के बाद भ्रूण को हॉस्पिटल के सामने खाली प्लॉट में कुत्तों के सामने फेंक देते थे। कुत्ते भ्रूणों को खा रहे हैं,

उधर, इस मामले में हॉस्पिटल संचालक 78 वर्षीय अलीमुद्दीन एएनएम शरबती सहित दलाल हर्ष चौधरी, हरवीर सिंह और कैलाश को भरतपुर कोर्ट में पेश किया है। इसमें से हॉस्पिटल संचालक अलीमुद्दीन, शरबती और कैलाश को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया है। हर्ष चौधरी और हरवीर सिंह को एक दिन की रिमांड पर लिया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।
डॉ नीरज के नाम है रजिस्ट्रेशन
सलीम मेमोरियल हॉस्पिटल, फतेहाबाद में अल्ट्रासाउंड सेंटर का रजिस्ट्रेशन दुर्ग नगर शास्त्रीपुरम निवासी नीरज शर्मा के नाम से है। स्वास्स्थ्य विभाग की टीम इस मामले में डॉक्टर के खिलाफ भी कार्रवाई करेगी।
तीन महीने पहले अमित अल्ट्रासाउंड सेंटर पर पकडा था रैकेट
14 जून को राजस्थान पुलिस की पीसीपीएनडीटी सेल ने आगरा कॉलेज के सामने एमजी रोड पर स्थित अमित अल्ट्रासाउंड सेंटर का स्टिंग आॅपरेशन कर लिंग निर्धारण करते डॉ अमित गुप्ता को पकडा था। इसके बाद पुलिस ने मथुरा में भी कार्रवाई की।
थाने के पीछे था हॉस्पिटल, स्वास्थ्य विभाग का पंजीकरण
सलीम मेमोरियल हॉस्पिटल, फतेहाबाद थाने के पीछे है, इसका पंजीकरण होने की संभावना है। यह कई सालों से चल रहा था। हॉस्पिटल में आस पास के जिलों की महिलाओं के लिंग परीक्षण किया जा रहा था।
Leave a comment