Thursday , 26 November 2026
Home टॉप न्यूज़ Dr AK Gupta replace Dr Manoj Rawat as Principal of Agra College
टॉप न्यूज़

Dr AK Gupta replace Dr Manoj Rawat as Principal of Agra College

284

dr manoj rawat
आगरालीक्स
 …आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ मनोज रावत को हटा दिया गया है, उनकी जगह डॉ एके गुप्ता प्राचार्य बनाए गए हैं। डॉ मनोज रावत आगरा कॉलेज में केमिस्ट्री विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्य करेंगे।
सुप्रीम कोर्ट ने आगरा कॉलेज सहित प्रदेश के 156 प्राचार्यों की नियुक्ति रद कर दी थी, इसके बाद से प्राचार्य डॉ मनोज रावत को हटाए जाने के लिए कॉलेज के शिक्षकों का एक गुट मांग कर रहा था। इसे लेकर कई बार कमिश्नर और डीएम से भी शिकायत की गई थी। बुधवार को उच्च शिक्षा निदेशक ने प्राचार्य को हटाने और वरिष्ठ शिक्षक को प्राचार्य बनाए जाने के आदेश जारी किए, इसके बाद प्राचार्य कार्यालय में डॉ एके गुप्ता को बुलाकर चार्ज दे दिया गया। इस पर विवाद खडा न हो जाए, इसके लिए अन्य शिक्षकों को इसकी जानकारी नहीं दी गई।
59 साल डॉ एके गुप्ता, केमिस्ट्री विभाग से चौथे प्राचार्य
डॉ एके गुप्ता 59 साल के हैं और बी 36 न्यू आगरा में रहते हैं, उनके पिता लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता भी आगरा कॉलेज में रहे हैं। डॉ एके गुप्ता ने बीएससी, एमएससी और पीएचडी आगरा कॉलेज से की है। इसके बाद 1981 से आगरा कॉलेज में पढा रहे हैं, 1987 से कमीशन से आगरा कॉलेज में उनकी स्थायी नियुक्ति हुई। डॉ एके गुप्ता से पहले आगरा कॉलेज में केमिस्ट्री विभाग के डॉ एसएन श्रीवास्तव, डॉ मुख्यातर सिंह, डॉ मनोज रावत और अब डॉ एके गुप्ता प्राचार्य बने हैं।
प्राचार्य पद के लिए होने लगी थी गुटबाजी
आगरा कॉलेज में प्राचार्य पद के लिए गुटबाजी हो रही थी, शिक्षकों का एक गुट डॉ एके गुप्ता को प्राचार्य बनाना चाहता था। जबकि दूसरे गुट की तरफ से डॉ नरेंद्र यादव प्राचार्य के लिए दावेदारी कर रहे थे। इसे लेकर शिक्षक आमने सामने आ रहे थे।इसके चलते डॉ एके गुप्ता को शाम को गुपचुप तरीके से प्राचार्य पद का चार्ज दिया गया, जिससे शिक्षकों का दूसरा गुट इसका विरोध ना कर सके।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Gastric Cancer Awareness Month”, Know the Signs. Detect Early. Fight Gastric Cancer — Early Detection Can Save Lives | Dr. Bhuwanesh Sharma

आगरालीक्स…एसिडिटी की गोली से ‘दबा’ रहे हैं पेट की जलन? कहीं अंदर...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : NGO ‘Soldiers of Society’ Offers 10 Free Mock Tests for Women Preparing for UPPCS Prelims in Agra

आगरालीक्स…UPPCS की तैयारी कर रही छात्राओं के लिए खुशखबरी, ‘सोल्जर्स ऑफ सोसाइटी’...

टॉप न्यूज़

Agra News: Children in Agra held a march regarding women’s safety…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के दयालबाग में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बच्चों ने थामी...

टॉप न्यूज़

Agra News: Lord Jagannath gave darshan in the Rajadhiraja attire on Kartik Purnima, Agra

आगरालीक्स…आगरा में कार्तिक पूर्णिमा पर श्रीजगन्नाथजी ने दिए राजाधिराज वेश में दर्शन....

error: Content is protected !!