आगरालीक्स… आगरा के अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ अनुराग पचौरी की मौत हो गई है, वे कई दिन से आईसीयू में भर्ती थे। उनके पिता शहर के प्रतिष्ठित अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ अशोक पचौरी का पहले ही निधन हो चुका है।
आगरा के 5 भरतपुर हाउस निवासी स्वर्गीय अशोक पचौरी के बेटे डॉ अनुराग पचौरी अस्थि रोग विशेषज्ञ थे, उनका दिल्ली गेट पर क्लीनिक है। वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे और आईसीयू में भर्ती थे। बुधवार रात को उनका निधन हो गया, उनकी शव यात्रा गुरुवार शाम पांच बजे भरतपुर हाउस स्थित आवास से ताजगंज श्मशान घाट के लिए शाम पांच बजे जाएगी।