Thursday , 3 September 2026
Home बिगलीक्स Rs 11000 crore Agra metro project start from 14 August
बिगलीक्स

Rs 11000 crore Agra metro project start from 14 August

155

आगरालीक्स… आगरा तेज स्पीड से दौडेगा, यमुना एक्सप्रेस वे, लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे और अब 14 अगस्त से आगरा मेट्रो का काम शुरू होने जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा 14 अगस्त को मेट्रो के कार्य का शुभारंभ करने की संभावना है।
आगरा में 14 और 16 किलोमीटर लंबे दो कारीडोर प्रस्तावित हैं। दोनों में 15-15 स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। छह स्टेशन अंडरग्राउंड होगा और शेष 24 स्टेशन एलीवेटिड होंगे। पुराने शहर में करीब 6.5 किलोमीटर लाइन अंडरग्राउंड होगी। आगरा में मेट्रो के लिए मंजूरी मिल गई है, 1100 करोड से आगरा में मेट्रो की सवारी कर सकेंगे, इसमें 14 और 16 किलोमीटर के दो कॉरीडोर होंगे। यह काम 2024 तक पूरा होना है। आगरा मेट्रो परियोजना को यूपी कैबिनेट से मंजूरी के बाद रेल मंत्रालय भेजा गया है, इस पर नीति आयोग अपनी रिपोर्ट देगा, इस पर भी सहमति बन गई है।
पहला कारीडोर
सिकंदरा से फतेहाबाद रोड पर होटल ट्राइडेंट तक बनेगा। इसमें पहला स्टेशन सिकंदरा, गुरुद्वारा गुरु का ताल, शास्त्री नगर (आईएसबीटी), विश्वविद्यालय परिसर, आरबीएस कालेज, राजा की मंडी, आगरा कालेज, मेडिकल कालेज, जामा मसजिद, आगरा फोर्ट, ताजमहल, फतेहाबाद रोड, बसई और अंतिम स्टेशन ताजमहल पूर्वी गेट स्टेशन होगा।
सुविधाओं में फेरबदल करना होगा
दूसरा कारीडोर में पहला स्टेशन आगरा कैंट स्टेशन होगा। इसके बाद सुल्तानपुरा, सदर बाजार, प्रताप पुरा, कलेक्ट्रेट, सुभाष पार्क, आगरा कालेज, हरीपर्वत चौराहा, संजय प्लेस, एमजी रोड, सुल्तानगंज की पुलिया, कमला नगर, रामबाग, फाउंड्री नगर, मंडी समिति, कालिंदी विहार और डिपो झरना नाले के पास बनाया जाएगा।
कॉरीडोर एलिवेटिड अंडरग्राउंड कुल
सिकंदरा-ताज पूर्वी गेट 6.353 किमी 7.647 किमी 14 किमी
आगरा कैंट-कालिंदी विहार 16 किमी – 16 किमी
अंडरग्राउंड आठ स्टेशन
परियोजना के अनुसार, पहले कॉरीडोर के आठ स्टेशन अंडरग्राउंड होंगे। इसमें यूनिवर्सिटी, आरबीएस कॉलेज, राजामंडी, आगरा कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, जामा मस्जिद, आगरा फोर्ट, ताजमहल स्टेशन।
खंदारी से ताजमहल तक अंडरग्राउंड जाएगी मेट्रो
सिकंदरा से ताजमहल के पूर्वी गेट तक प्रस्तावित पहले कॉरीडोर के अंतर्गत खंदारी से ताजमहल तक मेट्रो ट्रेन अंडरग्राउंड जाएगी। यानी पहले कॉरीडोर के अंतर्गत मेट्रो अधिकांश दूरी अंडरग्राउंड ही चलेगी। दूसरा कॉरीडोर एलिवेटिड होगा।

मेट्रो के दो डिपो बनेंगे
मेट्रो ट्रेनों के संचालन के लिए दोनों कॉरीडोर पर एक-एक डिपो तैयार होगा। परियोजना के अनुसार, पीएसी ग्राउंड पर 16.3 हेक्टेयर जगह में मेट्रो ट्रेनों के लिए मरम्मत डिपो और दूसरा कालिंदी विहार में 11.9 हेक्टेयर की जमीन पर बनेगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live : Passengers injured after Sleeper Bus hit truck on Agra-Lucknow Expressway

आगरालीक्स …आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्लीपर कोच बस ट्रक में...

बिगलीक्स

AIR VICE-MARSHAL Shakti Sharma birth Place Agra, first woman officer from a non-medical stream

आगरालीक्स एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा का जन्म आगरा में हुआ था...

बिगलीक्स

Greater Agra News: 386 Plots of Narmadapuram allot by Lottery, ADA Expect Rs 229 Crore Income

आगरालीक्स ग्रेटर आगरा की गंगापुरम और नर्मदापुरम टाउनशिप के प्लॉट आवंटन से...

बिगलीक्स

Agra News Live: Janmashtami Special by Ajanta Sweets, Agra

आगरालीक्स …आगरा में जन्माष्टमी के लिए अजंता स्वीट्स की स्पेशल स्वीट्स…कॉल करें...

error: Content is protected !!