
कान्सेप्ट फोटो
विवि की परीक्षाएं एक मार्च से शुरू होनी थी, लेकिन स्थगित कर दी गई। तीन बार परीक्षाएं स्थगित होने के बाद 28 मार्च से परीक्षाएं प्रस्तावित की गई थी। मुख्य परीक्षाओं के लिए 680 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और 6 65 लाख छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। पहले ऐसे कोर्स की परीक्षाएं हो रही हैं, जिसमें छात्रों की संख्या कम है।
सोमवार सुबह सात से 10 बजे तक पहली पाली में परीक्षा आयोजित की गई। आगरा, मथुरा, फीरोजाबाद, मैनपुरी, हाथरस, अलीगढ, एटा और कासगंज के 411 केंद्रों पर 33 हजार छात्र परीक्षा में शामिल हो रहे हैं
डिबार कॉलेजों को बना दिया सेंटर
विवि की पिछले सत्र की परीक्षा में नकल पकडे जाने पर 58 कॉलेजों की परीक्षाएं निरस्त की गई हैं, इन्हें डिबार कर दिया गया था, यानि से सेल्फ सेंटर नहीं बनेंगे। लेकिन कॉलेज संचालकों के प्रदर्शन के बाद सभी कॉलेजों को सेल्फ सेंटर बनाया जा रहा है। इसके विरोध में छात्र नेताओं ने विवि में प्रदर्शन किया, सोमवार को भी हंगामा हो सकता है।
परीक्षा शुल्क करना होगा जमा
विवि के अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षा शुल्क जमा करने वाले छात्रों के ही प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। इसके चलते कॉलेज संचालक शुल्क जमा करने में लगे हैं।
नकल की छूट, शिक्षक हटे पीछे
विवि की इस सत्र की परीक्षा में बेखौफ होकर नकल होई, पिछले सत्र में नकल में पकडे जाने के बाद भी कॉलेजों को छोड दिया गया है। ऐसे में सचल दल में सक्रिय रहने वाले शिक्षक भी पीछे हट गए हैं। उन्हें कॉलेज संचालकों की अभद्रता का सामना करना पडता है और विवि बाद में इन कॉलेजों को छोड देता है। ऐसे में कार्रवाई के बजाय सचल दल कमाई की जुगाड देखेंगे।
कॉलेज संचालकों का दबाव
विवि के अधिकारियों पर कॉलेज संचालकों का दबाव है, इसके चलते नए कॉलेजों को भी सेंटर बना दिया गया है, जिनको इसी साल मान्यता मिली है। वहीं, जो कॉलेज सेंटर नहीं बने हैं, उनके द्वारा विवि के अधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है। ऐसे में अधिकांश कॉलेजों को केंद्र बनाने की तैयारी चल रही है
परीक्षा कार्यक्रम के लिए क्लिक करें
http://dbrauaaems.in/Circular/CIR165.pdf
परीक्षा केंद्र के लिए क्लिक करें
http://dbrauaaems.in/Circular/CIR164.pdf
Leave a comment