आगरालीक्स.. आगरा के अंबेडकर विवि ने परीक्षा के बाद पेपर कराने पर एनडी काॅलेज को पांच साल के लिए डिबार किया गया है,
परीक्षा समिति ने काॅलेज को 10 साल के लिए डिबार किया था लेकिन कार्य परिषद ने पांच साल के लिए डिबार करने का निर्णय लिया है।
विवि में बुधवार को हुई कार्य परिषद की बैठक में विद्या परिषद और परीक्षा समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों पर चर्चा की गई।
परीक्षा समिति द्वारा एनडी कालेज को पांच साल के लिए डिबार करने का निर्णय लिया गया । कंप्यूटर साइंस विभाग को इंस्टिट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी से अलग स्थापित करने के लिए कार्य परिषद ने सैद्धांतिक सहमति प्रदान की। सिविल लाइंस स्थित संस्कृति भवन का उदघाटन अब दीक्षांत समारोह के समय पर ही कराया जाएगा।ललित कला संस्थान में प्रोण् विनीता सिंह के स्थान पर आगरा कालेज के फाइन आर्ट विभाग की अध्यक्ष डा इंदु जोशी को अवैतनिक निदेशक के पद पर नामित किए जाने संबंधी प्रकरण को कार्य परिषद द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया।गृह विज्ञान संस्थान की निदेशक प्रोण् सुनंदा खन्ना के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति आवेदन को भी सैद्धांतिक रूप से स्वीकार किया गया और इस संबंध में नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। विवि के के कुल गीत को अनुमोदन प्रदान किया गया। इसे अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक शिक्षा केंद्र में वरिष्ठ संगीत शिक्षक के रूप में कार्यरत जानी फास्टर द्वारा लिखा गया है और इसकी धुन भी उन्होंने ही बनाई है।