Friday , 6 November 2026
Home बिगलीक्स Dr BR Ambedkar Univ. Agra Student Union Election: 38 nomination, 6 nomination for president post
बिगलीक्स

Dr BR Ambedkar Univ. Agra Student Union Election: 38 nomination, 6 nomination for president post

279

आगरालीक्स …आगरा के डॉ भीमराव अंबेडकर विवि के छात्र संघ चुनाव में अखिलेश भैया जिंदाबाद के नारे गूंजे, लेकिन सपा छात्र सभा का अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को नामांकन तक नहीं करने दिया, इसे लेकर हंगामा और पुलिस के साथ धक्कामुक्की हुई। विवि के खंदारी परिसर में छात्र संघ चुनाव के लिए 38 नामांकन हुए हैं। इसमें से छह नामांकन अध्यक्ष पद के हैं, उसमें भी चार प्रत्याशी निर्दलीय हैं।

आगरा के अंबेडकर विवि में 12 नवंबर को छात्र संघ चुनाव होने हैं, इसके लिए सोमवार को नामांकन हुए। विवि के खंदारी परिसर के आईबीएस में नामांकन के लिए दोपहर एक बजे से भीड उमडने लगी। सपा छात्र सभा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नवदीप यादव को आईकार्ड जारी नहीं हुआ था, इसे लेकर हंगामा हुआ। विवि का कहना था कि आईईटी के छात्र नवदीप यादव एमएससी प्रथम सेमेस्टर में फेल है, दूसरे सेमेस्टर में प्रवेश की फीस चार नवंबर को जमा की है, जबकि दो नवंबर को चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई थी। इसलिए नवदीप यादव विवि के चुनाव में मतदान और नामांकन नहीं कर सकता है। इसे लेकर जमकर हंगामा हुआ, पुलिस के साथ धक्कामुक्की हुई। सपा छात्र सभा के प्रत्याशियों ने अखिलेश भैया जिंदाबाद के नारे लगाए। लेकिन आपसी फूट के चलते अध्यक्ष पद के प्रत्याशी का नामांकन नहीं हो सका।

nomm
एबीवीपी से होम साइंस की रश्मि दिवाकर अध्यक्ष पद प्रत्याशी

एबीवीपी से होम साइंस की छात्रा रश्मि दिवाकर को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया गया है। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर दीप्ति गोयल और महामंत्री पद पर मोहित सोलंकी सहित अन्य पदों पर प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।
एनएसयूआई से आईईटी के छात्र को मौका
पिछला चुनाव एनएसयूआई से आईर्इ्टी के छात्र क्रष्ण मणि त्रिपाठी ने अध्यक्ष पद का जीता था। इस बार भी आईईटी के छात्र देव आशुतोष विमल को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया गया है, इसके साथ ही अन्य पदों पर भी प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।
बागी बिगाडेंगे गणित
एबीवीपी के सदस्य लाले गौतम और गौरव शर्मा ने अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय आवेदन किया है, इसके साथ ही दो और निर्दलीय आवेदन हैं। इनके चुनाव लडने से एबीवीपी का गणित बिगड सकता है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: 100 kg of illegal firecrackers found inside a house in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मकान के अंदर मिले 100 किलो अवैध पटाखे. एक लाख...

बिगलीक्स

Agra News: Police in Agra on high alert for Deepotsav; 2,500 personnel deployed, surveillance via drones…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीपोत्सव को लेकर पुलिस हाई अलर्ट पर. 2500 जवान तैनात,...

बिगलीक्स

Shocking: Body of a math teacher found inside a closed coaching centre in Agra…#agranews

आगरालीक्स…शॉकिंग, आगरा में बंद कोचिंग के अंदर मिली मैथ टीचर की लाश....

बिगलीक्स

Agra News: Weather Forecast for 6th November 2026

आगरालीक्स …आगरा में आज कैसा रहेगा मौसम, जानें।आगरा में शुक्रवार सुबह से...

error: Content is protected !!