आगरालीक्स ….जादू एक अदभुत कला है, जादूगर आंचल को देखने के बाद आप दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे। जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में सोमवार को जादूगर आंचल ने रोमांचक कारनामे दिखाए, इन्हें देखने के बाद तालियों की गडगडाहट गूंजती रही। प्रधानाचार्य पुनीत वशिष्ठ ने अपने कहा कि जादूगर आंचल अपने एक विशेष हुनर से लोगों को दांतों तले अंगुलियां दबाने पर मजबूर कर देती है। हमे आशा है कि जादूगर आंचल अपनी रोमांचक कारनामो से आगे बढ़ती जाएंगी और उनका नाम दुनिया के कोने कोने मे रोशन होगा।

अपने कारनामों के लिए इस जादूगर आंचल का नाम लिम्का बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। आंचल द्वारा साल 2014 के नवम्बर महीने में हरिद्वार में किए ग्रेट फायर एक्ट (एडवेंचर विद फायर) 100 फीट लंबी स्टील की चेन से 100 तालों की सहायता से बांधकर एक बक्से में बंद किया था। आंचल के हाथों पर हथकड़ी भी लगा दी गई। बक्से को चारों ओर से लोहे की पत्तियों से वेल्ड करके क्रेन की सहायता से 100 फीट ऊंचाई से सूखे घास के बने कुएं में डालकर आग लगा दी गई थी। जलती हुई आग में से चंद सैकण्डों में बाहर निकल आंचल ने सभी को अचम्भित कर दिया। उन्हे रिकाड्र्स के 2016 के एडिशन में जगह मिली है। जादूगर आंचल पूर्व में भी केंद्र सरकार की ओर से राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी है।
आगरा के जीआईसी मैदान में जादूगर आंचल की रोमांचक कारनामे को देखने के लिए आंचल ने पिछले 19 सालों में चीन, दक्षिण कोरिया, मंगोलिया सहित देश के 16 राज्यों में जादू कला से लोगों का मनोरंजन किया है।
Leave a comment