आगरालीक्स… आगरा के डॉ भीमराव अंबेडकर विवि के आवासीय संस्थानों के प्रवेश फॉर्म भरने की तिथि बढी, अब 31 जुलाई तक आवासीय संस्थान के साथ पांच विषयों में एमएससी, बीपीएड और एलएलबी में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी प्रवेश फॉर्म भर सकते हैं।
अंबेडकर विवि के आवासीय संस्थानों के साथ विवि से संबदध कॉलेजों में एमएससी जुलॉजी, बोटनी, मैथ, केमिस्ट्री और पिफजिक्स, बीपीएड और एलएलबी में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को कॉलेज की जगह विवि की वेबसाइट पर आॅनलाइन प्रवेश फॉर्म भरने हैं, इसकी अंतिम तिथि 22 जुलाई थी, समन्वयक डॉ संजीव कुमार का कहना है कि अंतिम तिथि बढाकर 31 जुलाई कर दी गई है।
अगस्त में सेंट जोंस कॉलेज में प्रवेश परीक्षा
आगरा के प्रतिष्ठित सेंट जोंस कॉलेज में बीए, बीएससी और बीकॉम में प्रवेश के लिए परीक्षा तीन और चार अगस्त को आयोजित की जा रही है, बीएससी बायो और बीकॉम की प्रवेश परीक्षा तीन अगस्त और बीएससी मैथ व बीए की परीक्षा चार अगस्त को होगी।
इस तरह बनेगी मेरिट
बीए, बीएससी और बीकॉम में प्रवेश के लिए हाईस्कूल के 50 फीसद, इंटरमीडिएट के 100 फीसद अंक से मेरिट तैयार होती थी, इस बार इसके 50 फीसद अंक लिए जाएंगे। वहीं प्रवेश परीक्षा के 50 फीसद अंक लिए जाएंगे। इस तरह मेरिट सूची तैयार होगी। जुलाई में मेरिट जारी की जाएगी। इसके बाद प्रवेश लिए जाएंगे। प्रवेश फॉर्म के साथ 200 रुपये का आॅनलाइन शुल्क का भुगतान करना होगा। समस्त आवेदक, प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र को, प्रवेश परीक्षा से तीन दिन पूर्व काॅलेज की वेबसाइट से सीधे डाउनलोड कर सकते हैं । किसी भी परीक्षार्थी को
बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी। प्रवेश के लिये चयनित अभ्यर्थियों की सूची काॅलेज वेबसाइट एवं काॅलेज सूचना
पट् पर प्रदर्शित कर दी जायेगी। चयनित अभ्यर्थिया को काउंसलिंग के लिये अपनी मूल अंकतालिकाओं एवं अन्य दस्तावेजों स्थानांतरण प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र विशेष उपलब्धि प्रमाण आदि एवं निर्धारित फीस के साथ नियत तिथि, स्थान एवं समय पर उपस्थित होना
होगा। काउंसलिग की तिथि एवं समय को काॅलेज वेबसाइट तथा काॅलेज
सूचनापट पर प्रदर्शित कर दिया जायेगा।