आगरालीक्स… आगरा में 26 जुलाई को पेट व लिवर की जांच अत्याधुनिक मशीन से निश्शुल्क होगी, डीएम गेस्ट्रो डॉ प्रतुल सक्सेना मरीजों को परामर्श देंगे, इसके लिए 200 रुपये का पंजीकरण कराना होगा, शिविर में 12000 रुपये की पेट और लिवर से संबंधित जांच होंगी।
जीबी पंत, दिल्ली के डीएम गेस्ट्रो डॉ प्रतुल सक्सेना शांति प्रथम तल मधुबन प्लाजा, पुष्पांजलि हॉस्पिटल के बराबर, देहली गेट, आगरा में क्लीनिक है, वे पेट और लिवर संबंधी बीमारियों का इलाज कर रहे हैं। मगर, तमाम लोग ऐसे हैं जो बीमारी के एडवांस स्टेज में पहुंचने पर डॉक्टर के पास पहुंचते हैं, ऐसे केस में खर्चा बढ जाता है और जिंदगी बचाना मुश्किल होता है। इसे देखते हुए डॉ प्रतुल सक्सेना ने आगरा सहित आस पास के मरीजों के पेट और लिवर की जांच के लिए शिविर शुरू किया है, यह शिविर 26 जुलाई को लगेगा, इसमें विश्व स्तरीय मशीन के द्वारा पेट एवं लिवर की सभी जाँच (FibroScan, Liver Function Test,के साथ हेपेटाइटिस बी एवम सी )की कुल ₹12000 लागत मूल्य की सभी जाँचे निः शुल्क कराने के लिये आज ही पंजीकरण कराये पंजीकरण शुल्क मात्र 200 रु है।
इसलिए होता है फाइब्रोस्कैन
यदि आपके डॉक्टर को संदेह हो कि आपके लिवर को नुकसान पहुँच चूका है, तो वे आपको फाइब्रो स्कैन करने की सलाह दे सकते हैं, यह स्कैन ठीक वैसा ही है, गर्भवस्था के दौरान जैसे अल्ट्रासाउंड किया जाता है। इसके द्वारा यह पता लगाया जाता है कि आपका लिवर कितना लचीला या कितना सख्त है। एक स्वस्थ लिवर मुलायम और लचीला होता है। यदि आपका लिवर सख्त है तो इसका मतलब है आपके लिवर को नुकसान पहुँच चूका है।
यह एक दर्दरहित प्रक्रिया है, जिसमें एक प्रोब को ठीक आपके पेट के ऊपर तक डाला जाता है
इस स्कैन के परिणाम से आपके डॉक्टर, आपके लिवर को पहुँचने वाले नुकसान के स्तर को पता लगाते है, इसके बाद निर्णय लेते हैं कि आपको कौनसा उपचार दिया जाए।
हेपेटाइटिस बी एवं सी
यह एक वॉयरल रोग है जो वायरस से फैलता है ।यह संक्रमित व्यक्ति के खून और शारीरिक तरल पदार्थ के संपर्क में आने से फैलता है।इस रोग से हर वर्ष 4 से 5 हजार लोगो की मौत हो जाती है विश्व में 60% लिवर केंसर का कारण यही वायरस है ,इस रोग की पहचान मरीज को देर से होने के कारण मरीज इसमें लापरवाही बरतते रहते है जो की उसके लिए जान लेवा हो जाता है।
किसे चाहिए अवश्य जाँच कराना :-
1- जिसने कभी असुरछित यौन संबंध बनाए हो ।2- उपयोग की हुई सुई या ब्लेड का इस्तेमाल किया हो । 3 – सार्वजनिक दुकान पर दाड़ी बनाने वाले लोगो को। 4- जिसने कभी रक्त दान या लिया हो ।5- शराब का सेवन करने वाले ।6- जिसे लंबे समय से भूख में कमी , पेशाब में पीला या लालपन होना,सिर दर्द ,खुजली होना,आँखों में या त्वचा में पीला पन ,उल्टी की शिकायत रहना ।
प्रथम तल-3, शांति मधुबन प्लाजा, पुष्पांजलि हॉस्पिटल के बराबर, देहली गेट, आगरा
प्रातः 9 बजे से
संपर्क करे
7300753889, 7838621393
*डॉ प्रितुल सक्सेना (डी.एम गैस्ट्रो.)*
*जी.बी. पन्त हॉस्पिटल, दिल्ली*