Sunday , 19 April 2026
Home आगरा Dr. Shriya Sawhney, daughter in law of Dr. Harish Chandra died of Dengue
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Dr. Shriya Sawhney, daughter in law of Dr. Harish Chandra died of Dengue

322

आगरालीक्स ….आगरा के प्रमुख आर्थोपेडिक सर्जन डॉ.हरीश चंद्रा की पुत्रवधु डॉ. श्रेया साहनी का निधन हो गया है। मौत का कारण डेंगू बताया जा रहा है।
आगरा में गुरुवार सुबह चंद्रा आर्थोपेडिक सेंटर के संचालक, एसएन के अस्थि रोग विभाग के पूर्व एचओडी डॉ. हरीश चंद्रा के छोटे बेटे अनुभव अग्रवाल की पत्नी डॉ. श्रेया साहनी का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत खराब चल रही थी, डेंगू का इलाज चल रहा था। सुबह उनका​ निधन हो गया।

आगरा में डेंगू का प्रकोप कहर बरपा रहा है। 28 अक्टूबर को स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार आगरा में सबसे ज्यादा डेंगू के मरीज मिले हैं। एक ही दिन में डेंगू के 33 मरीज मिले हैं। ये मरीज एसएन मेडिकल कॉलेज, ​जिला अस्पताल और प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती हैं। इन मरीजों में भी बच्चों की संख्या अधिक है।
डेंगू के अभी तक 572 मरीज
आगरा में अगस्त के अंत में डेंगू के मरीज मिले थे, इसके बाद से लगातार डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। आगरा में अभी तक डेंगू के 572 मरीज मिल चुके हैं। सरकारी रिकॉर्ड में तीन मरीजों की मौत भी हुई है। हालांकि बुखार से मरने वाले मरीजों की संख्या अधिक है।
डेंगू के मरीजों में ब्लीडिंग
डेंगू के मरीजों में ब्लीडिंग हो रही है, तेज बुखार आने के साथ प्लेटलेटस कम हो रही हैं और नाक, मुंह के साथ पेशाब के रास्ते ब्लीडिंग हो रही है। शरीर पर चकत्ते पड़ रहे हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Cool Water service started in the scorching heat of Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी में शुरू हुई निशुल्क जल सेवा प्याऊ. कमला...

बिगलीक्स

Utrakhand News: Chardham Yatra Start, Gangotri Dham open for devotees

उत्तराखंडलीक्स …आज अक्षय तृतीया से चारधाम यात्रा शुरू हो गई। जय मां...

बिगलीक्स

Agra Live News: Parashurama Janmotsav celebrate in Kailash Mandir Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर श्री प्राचीन कैलाश...

बिगलीक्स

Agra Live News: 54 year old Asam tourist faint near Taj Mahal Barrierm, Hospitalised

आगरालीक्स….Agra News: आगरा में अप्रैल में ही भीषण गर्मी, ताजमहल देखने आई...

error: Content is protected !!