आगरालीक्स ..आगरा में डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि यूपी बोर्ड के टॉपर्स के नाम से उनके मोहल्ले का रोड होगा, एक लाख रुपये और कंप्यूटर दिए जाएंगे। इस बार बोर्ड परीक्षा 15 दिन में पूरी हो जाएगी।
शुक्रवार को आरबीएस इंटर कॉलेज पर चल रही माध्यमिक विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि
नकल विहीन परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी हैं। सीसीटीवी कैमरे, वॉइस रिकॉर्डर के साथ में राउटर की व्यवस्था की गई है। प्रबंधकों को परीक्षा केंद्रों से दूर रखा जाएगा। अगर उनका आवास वही है तो ऐसे विद्यालयों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएग।
हर जिले में एक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा जिससे सभी परीक्षा केंद्रों को जोड़ा जाएगा ताकि उन पर नजर रखी जा सके।
सम्मानित किए जाएंगे टॉपर्स
डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि पहले बोर्ड परीक्षा ढाई महीने चलती थी, अब 14 से 15 दिन में पूरी हो जाती हैं। मेधावी छात्रों को एक लाख रुपये, एक कंप्यूटर के साथ उनके मोहल्ले की एक सड़क का नाम उनके नाम पर रखने की तैयारी चल रही है।