आगरालीक्स.. आगरा के बहुचर्चित डॉ अमित टंडन और उनके भाई डॉ अनुराग टंडन के बीच समझौते के लिए 25 घंटे बात चली, जानलेवा हमले के मामले में संपत्ति बंटवारे पर बात नहीं बनी, मंगलवार को सुनवाई होगी।
आगरा में डॉ कमलेश टंडन नर्सिंग होम के संचालक डॉ अमित टंडन और उनके भाई उसी परिसर में सनराइज डायग्नोस्टिक सेंटर चला रहे डॉ अनुराग टंडन के बीच छह सितंबर को मारपीट हो गई थी। डॉ अनुराग टंडन के सिर में चोट आई थी, इस मामले में डॉ अमित टंडन, उनकी पत्नी डॉ वैशाली टंडन, कर्मचारी राहुल सहित पांच पर जानलेवा हमले के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने कर्मचारी राहुल को अरेस्ट कर जेल भेज दिया, डॉ अमित टंडन को पहले हाईकोर्ट और उसके बाद परिवार के विवाद का मामला होने पर सुप्रीम कोर्ट से समझौते के लिए समय मिला था। इसलिए पुलिस उन्हें अरेस्ट नहीं कर रही थी।
बेंगलूरू की एडवोकेट को कोर्ट ने बनाया मध्यस्थ, 25 घंटे चली वार्ता
इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलूरू की एडवोकेट लैला ओल्लापल्ली को मध्यस्थ नियुक्त किया था, मध्यस्ता की बात होने तक स्टे लगा दिया था, इस मामले में 13 और 14 फरवरी को डॉ अमित टंडन और डॉ अनुराग टंडन के बीच समझौते पर बात हुई, करीब 25 घंटे तक चली वार्ता फेल हो गई।
संपत्ति बंटबारे पर नहीं बनी बात
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में डॉ अमित टंडन और डॉ अनुराग टंडन के बीच संपत्ति बंटवारे पर बात नहीं बन सकी, इस मामले में अब तीन मार्च मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई होगी, इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।