आगरालीक्स …(Agra News 24th November).आगरा का मास्टर प्लान 2031 तैयार हो गया है। शहर का दायरा बढ़ जाएगा, नए मास्टर प्लान में अब सात जोन होंगे, उत्तरी बाईपास से लेकर वेंडिंग जोन भी बनेंगे।
आगरा के लिए मास्टर प्लान 2031 तैयार किया गया है। मास्टर प्लान का ड्राफ्ट यानी प्रारूप गाजियाबाद की कंपनी रुद्राभिषेक एंटरप्राइजेज ने तैयार किया है। मास्टर प्लान 2031 का प्रजेंटेशन एडीए उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पेंसिया शासन को देंगे।
38 साल बाद नए मास्टर प्लान में बढ़ जाएगा शहर का दायरा
मास्टर प्लान 2031 में शहर का दायरा बढ़ जाएगा। 38 साल बाद शहर की सीमा बढ़ रही है। मास्टर प्लान 2031 में सिकंदरा औद्योगिक क्षेत्र के साथ ही निगम की सीमा में आए 10 गांवों को भी शामिल किया गया है। इसके साथ ही कुबरेपुर, बिचपुरी, इनररिंग रोड को भी शहर की सीमा में शामिल किया जाएगा।
ये होंगे शामिल
सिकंदरा औद्योगिक क्षेत्र, कुबरेपुर, इनरिंग रोड, बिचपुरी के साथ ही नगर निगम की सीमा में शामिल 10 गांव। मास्टर प्लान 2031 में सात जोन होंगे।
ये होगा खास
एमजी रोड, फतेहाबाद रोड, ईदगाह बस स्टैंड सहित शहर में कई जगह वेंडिंग जोन बनेंगे, यहां दुकानें खुलेंगी
ताजनगरी फेज 2 में जोनल पार्क में चौपाटी बनाई जा रही है
संजय प्लेस को विकसित किया जाएगा
नए बाजार विकसित किए जाएंगे
ताजगंज क्षेत्र को विकसित करने पर जोर रहेगा
दक्षिण बाईपास की तरह से उत्तरी बाईपास बनाया जाएगा, इससे मथुरा से आने वाले वाहनों को शहर में नहीं जाना होगा, बाहर होते हुए सीधे आगरा अलीगढ़ रोड़ पर खंदौली से पहले पहुंच जाएंगे

एक महीने तक दावे और आपत्तियों का होगा निस्तारण
मास्टर प्लान 2031 का 29 नवंबर को एडीए के उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पेंसिया शासन के सामने प्रजेंटेशन देंगे, शासन से अनुमति मिलने के बाद लोगों से आपत्तियां मांगी जाएंगी। इसका एक महीने में निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद मास्टर प्लान 2031 लागू हो जाएगा।