Thursday , 15 January 2026
Home टॉप न्यूज़ Drinking water crisis in Tajmahal
टॉप न्यूज़

Drinking water crisis in Tajmahal

taj 2
आगरालीक्स….. मुहब्बत की नगरी में गर्मी सातवें आसमान पर है। ताज की दीवानगी में पर्यटक गर्मी में भी खींचे चले आ रहे हैं। मंगलवार को तो आरओ प्लांट ही खराब हो गया, प्यासे पर्यटक भटकते रहे, सिचाई के लिए लगे पाइप से उन्होंने प्यास बुझाई।
ताजमहल में तीन आरओ प्लांट लगे हैं। जिनमें से दो फोरकोर्ट में और एक मस्जिद के बराबर में चमेली फर्श से नीचे लगा हुआ है। मंगलवार को मस्जिद के पास लगे आरओ प्लांट ने काम करना बंद कर दिया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के कर्मियों ने उसके कक्ष पर ताला लगा दिया। मुख्य मकबरे के पास पहुंचने पर पर्यटकों को जब प्यास सताई तो उन्हें अंदर कहीं पेयजल नहीं मिला। ऐसे में स्मारक में सिंचाई के लिए लगाए गए पाइपों से सप्लाई हो रहे पानी से ही बेहाल पर्यटक प्यास बुझाते देखे गए। विदेशी पर्यटकों को टिकट के साथ पानी की बोतल भी उपलब्ध कराई जाती है। लिहाजा भारतीय सैलानी दिन भर परेशान भटकते रहे। ताज संरक्षण सहायक रामरतन ने बताया कि ऐसा नहीं है। ताज में लगे तीनों आरओ प्लांट काम कर रहे हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: The renovated RSS office ‘Madhav Bhawan’ was inaugurated in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आरएसएस के पुनर्निर्मित कार्यालय ‘माधव भवन’ का हुआ भव्य लोकार्पण....

टॉप न्यूज़

Agra Local News: Manish Agarwal elected chairman of the 7-member election committee for the Agra National Chamber elections…#agranews

आगरालीक्स…आगरा नेशनल चैम्बर के चुनाव मार्च में संभव. 7 सदस्यीय चुनाव समिति...

टॉप न्यूज़

Agra Local News: Makar Sankranti festival celebrated with charity…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मकर संक्रांति पर 5 हजार से अधिक जगहों पर भंडारा...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Temperature @ 5.6 Degree, No order for school’s in Agra till 6.30 PM

आगरालीक्स आगरा में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, स्कूलों की छुट्टी आज तक...

error: Content is protected !!