
मंगलवार को परिजन एसएसपी के पास गए और पूरी कहानी बताई। एसएसपी ने थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस की कार्रवाई शुरू हो गई। चार सदस्यीय टीम सादा कपड़ों में परिजनों के साथ सीमेंट के कट्टे में फिरौती की रकम एक लाख रुपये लेकर यमुना ब्रिज रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। शाम 4.30 बजे से 8.30 बजे पुलिस टीम वहां घेराबंदी किए खड़ी रही। इस दौरान अपहर्ताओं ने सात बार पिता के मोबाइल पर फोन किया। कभी वह दाहिनी ओर मुड़ने को कहता तो कभी वह टॉयलेट में बुलाता। पुलिस मूकदर्शक बनी खड़ी रही। बाद में वह वापस लौट गई। इसके बाद भी कॉल कर अपहर्ताओं ने फोन कर पहले घाट पर बुलाया, फिर रात नौ बजे टूंडला बुलाने लगा। इस तरह देर रात तक अपहर्ता पुलिस को चकरघिन्नी बनाते रहे और पुलिस उनके बताए पते पर दौड़ती रही। मगर, आधुनिकता के इस दौर में पुलिस उनकी लोकेशन तक पता नहीं कर सकी।
एसओ एत्माद्दौला स्वतंत्र कुमार यादव का कहना है कि किशोर को अगवा करने वाले आसपास हैं। उम्मीद है कि उन्हें कल तक पकड़ लिया जाएगा।
Leave a comment