लखनऊलीक्स…वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे का काम दूसरे दिन पूरा हो गया है। वीडियोग्राफी की चिप कोर्ट कमिश्नर को सौंपी जाएगी।
छत, गुबंद, तालाब, चार कमरों को खंगाला गया
वाराणसी के श्रृंगार गौरी मंदिर के विवाद में ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे किया गया है। सर्वे के दूसरे दिन आज छत, गुंबद, तालाब, चार कमरों, पश्चिम की बाहरी दीवारों की वीडियोग्राफी कराई गई। ज्ञानवापी के नक्काशीदार गुंबद की ड्रोन के जरिये वीडियोग्राफी की गई। छत पर जाने के लिए सीढ़ियों को मंगाया गया।
52 सदस्यीय टीम के साथ सर्वे किया
सर्वे कार्य वादी, प्रतिवादी, कोर्ट कमिश्नर के साथ 52 सदस्यों का दल सर्वे के दौरान साथ रहा।
सुरक्षा के इंतजाम और ज्यादा सख्त रहे
सुरक्षा के लिहाज से कल से ज्यादा और कड़े प्रबंध किए गए। कल 10 लेयर की सुरक्षा थी, जिसे बढ़ाकर 12 लेयर की कर दिया गया। संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।
श्रृंगार गौरी के दर्शन पर रोक नहीं लगी
श्रृंगार गौरी के दर्शन के लिए आने वाले लोगों को कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए विशेष प्रबंध किए गए। सर्वे के दौरान श्रृंगार गौरी के दर्शनों को नहीं रोका गया है। सर्वे का कार्य आज पूरा हो गया है।
सर्वे रिपोर्ट 17 मई को कोर्ट में सौंपी जाएगी
शनिवार को सर्वे का 50 प्रतिशत कार्य पूरा किया गया था। उल्लेखनीय है कि वाराणसी कोर्ट ने इस मामले मे कोर्ट कमिश्नर को हटाने और सर्वे रोके जाने की मांग की याचिका को अस्वीकार करते हुए 17 मई को सर्वे रिपोर्ट कोर्ट में तलब की है।