आगरालीक्स ….आगरा के 12 थानों के प्रभारी बदल दिए गए हैं। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने किया थाने प्रभारियों में बड़े स्तर पर बदलाव, जानें आपके थाने के कौन बने प्रभारी।

आगरा में एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बड़े स्तर पर थाना प्रभारियों को बदल दिया है। एक साथ 12 थानों के प्रभारियों को बदला है। थाना प्रभारियों में किए गए बदलाव में कई सब इंस्पेक्टर को भी चार्ज दिया गया है।
ये किया गया बदलाव
थाना न्यू आगरा के प्रभारी बनाए गए रुनकता चौकी प्रभारी विक्रम सिंह, जबकि थाना न्यू आगरा के एसओ अरविंद निर्वाल को हटाकर न्यायाल सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है
थाना सिकंदरा इंस्पेक्टर बलवान सिंह को हटा दिया गया है, उनकी जगह कोई नई तैनाती नहीं की गई है।
देहात के थाने
थाना बाह प्रभारी इंस्पेक्टर संजीव शर्मा, ये आरटीआइ सेल में थे जबकि इंस्पेक्टर बाह मनोज कुमार को थाना खेरागढ़ का प्रभारी बना दिया है।
शहीद नगर चौकी प्रभारी अजय तोमर को एसओ कागारौल और मीडिया सेल से एसआइ राजीव सोलंकी को एसओ खेड़ा राठौर बनाया है।
मंटोला रेलवे लाइन चौकी प्रभारी विवेक कुमार को एसओ बसई अरेला,
एसआइ तेजवीर सिंह को बसई अरेला से एसओ मलपुरा बनाया है।
एसओ जगनेर योगेंद्र पाल सिंह को सैंया थाने का प्रभारी बनाया गया है।
एसएसआइ बाह प्रेम सिंह को एसओ इरादत नगर का चार्ज दिया है।