आगरालीक्स… आगरा के मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों में डंकी मूवी रिलीज, रिव्यू देखें, क्या कहना है कि मूवी देखने वालों का।
थ्री इडिएट मूवी देने वाले राजकुमार हिरानी की मूवी डंकी से बड़ी उम्मीदें थी। शाहरूख खान, विक्की कौशल, बोमन ईरानी, तापसी पन्नू स्टार मूवी को देखने के बाद दर्शकों का रिएक्शन अच्छा नहीं है।
डंकी की स्टोरी से लेकर डॉयलाग में दम नहीं
डंकी मूवी की स्टोरी चार युवाओं पर है, ये चारों पंजाब के रहने वाले हैं और लंदन जाना चाहते हैं लेकिन इनके पास पैसे नहीं हैं। इन चारों युवाओं की जिंदगी में शाहरुख खान आते हैं और डंकी रूट से उन्हें लंदन पहुंचा देते हैं। इसी स्टोरी पर मूवी आधारित है,
मूवी के पहले हाफ में कॉमेडी है लेकिन डॉयलॉग डिलीवरी अच्छी नहीं है। दर्शकों ने तो यहां तक कह दिया कि शाहरुख खान ने मूवी में बहुत खराब एक्टिंग की है।
डंकी नाम की तरह है मूवी
मूवी का दूसरा हाफ दर्शकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है, मूवी डंकी नाम की तरह से ही मजाक बन गई है। दर्शकों को मूवी पसंद नहीं आ रही है।