आगरालीक्स… सर्दियों में टाइम पास के लिए लोग मूंगफली खा रहे हैं, यह सेहत के लिए कैसी है ? इसे लेकर हमने बात की सीनियर गैस्ट्रोएंटरोलाॅजिस्ट डाॅ. विनीत चौहान से, मूंगफली के शौकीन हैं तो आप भी पढ़ें
आगरा में सर्दियों में टाइम पास के लिए लोग मूंगफली खा रहे हैं। हर गली-मोहल्ले, चैराहे पर आपको मूंगफली की ठेल-ढकेल जरूर मिलेगी। ऐसे में हमने आगरा गैस्ट्रो लिवर सेंटर (एजीएलसी) के डाॅ. विनीत चौहान से तो उन्होंने कई हैरान करने वाले फायदे बताए।
डाॅ. विनीत ने बताया कि उत्तर भारत में सर्दियों में मौसम कई बार चार डिग्री तक नीचे चला जाता है। कड़ाके की ठंड होती है। यही वह समय होता है जब यहां मूंगफली बडे़ स्तर पर उपलब्ध होती है। क्योंकि मूंगफली की तासीर गर्म होती है तो सर्दियों में इसके सेवन से आप अंदर से कंफर्ट महसूस करते हैं। मूंगफली में काफी मात्रा में मोनो एंड पाॅली अनसेचुरेटिड फैक्ट्स होते हैं। यह डेंस एनर्जी के सोर्स हैं और आपको अच्छा महसूस कराते हैं। मूंगफली में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। सर्दियों में इम्युनिटी कम होने से कोल्ड, एलर्जी, आदि का खतरा बढ़ जाता है। मूंगफली इम्युनिटी को बूस्ट करने का काम भी करती है। इसमें विटामिन ई सही मात्रा में होता है। मूंगफली एंटी आॅक्सीडेंट भी है। मूंगफली में बायोटिन होता है जो त्वचा के लिए भी लाभकारी है। इसमें मैग्नीशियम, जिंग और फास्फोरस भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह तीनों ठीक होने से हड्डियां भी मजबूत होती हैं। मूंगफली लो ग्लाइसिमिक इंडक्स फूड है। इससे ब्लड शुगर भी व्यवस्थित हो जाता है। हालांकि एक बारीक ध्यान रखने की जरूरत है। मूंगफली कैलोरी डेंस होती है तो अगर आप ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करते हैं तो यह वजन बढ़ा सकती है। इसलिए 100 ग्राम से अधिक प्रतिदिन नहीं खाई जानी चाहिए।