आगरालीक्स…आगरा सहित पूरे प्रदेश में रोडवेज बसों में 15 दिन से ठप पड़ी ई-टिकटिंग प्रणाली बहाल। यात्रियों को ऑनलाइन बुकिंग की पूर्ववत सुविधा। नया सर्वर लांच।
काफी मशक्कत से शुरू हुई ईटिकटिंग प्रणाली

नए सर्वर, समस्त टिकटिंग एप्लीकेसंस के वृहद परीक्षण उपरांत निगम द्वारा इलेक्ट्रानिक बस टिकटिंग प्रणाली को पुनः बहाल किया गया है।
बस टिकटिंग प्रणाली को कर लिया था हैक
उल्लेखनीय है प्रदेश भर में साइबर हैकर द्वारा परिवहन निगम की इलेक्ट्रॉनिक बस टिकटिंग प्रणाली को हैक कर लेने के बाद से 25 अप्रैल से बाधित चल रही सेवा को कल से फिर बहाल कर दिया गया है।
सभी परीक्षण के बाद शुरू की गई व्यवस्था
नवीन टिकटिंग सिस्टम सुरक्षा मानकों पर सभी प्रकार के परीक्षणों को सफलतापूर्वक पूर्ण किये जाने के उपरांत ही प्रारंभ किया जा रहा है। परिवहन निगम की इस नवीन टिकटिंग प्रणाली के पुर्नस्थापित होने से यात्रियों को ऑनलाइन टिकट बुक करने, बस के अंदर यूपीआई के माध्यम से भुगतान करने, निगम के टिकट काउंटर से डिजिटल अथवा कैश के माध्यम से टिकट प्राप्त करने की सुविधा प्राप्त हो सकेगी।