आगरालीक्स…आगरा में युवक की गोली मारकर हत्या. मौके पर मिली शराब की बोतल और पानी के गिलास…
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के गांव अकबरा में एक युवक की गोली मारकर हत्या की गई है. आज सुबह लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. मौके से शराब की बोतल और पानी के गिलास मिले हैं.

पुलिस को मृतक की जेब से वोटर आईडी और पैन कार्ड भी मिला जिससे उसकी पहचान सुमित पुत्र हेम सिंह निवासी आनंद विहार कॉलोनी जगदीशपुरा है. युवक के गोली लगी थी और उसका सिर भी कुचला गया था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.