आगरालीक्स…दिल्ली—एनसीआर में भूकंप के झटके. 3.7 तीव्रता का भूकंप. एक दिन पहले 4.4 तीव्रता के आए थे झटके
दिल्ली एनसीआर में लगातार दूसरे दिन भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. शुक्रवार शाम को करीब 8 बजे 3.7 तीव्रता का भूकंप यहां आया है. लोगों ने झटके महसूस किए हैं. वहीं एक दिन पहले गुरुवार को भी 4.4 तीव्रता का भूकंप दिल्ली एनसीआर में महसूस किया गया था. हालांकि अभी तक किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है.