आगरालीक्स… रूस के यूक्रेन सीमा से कुछ सैनिकों की वापसी से शेयर बाजार को बड़ी राहत मिली है। सोने-चांदी की कीमतों में भी कमी आई है।
यूक्रेन संकट पर निर्भर रहा शेयर बाजार
शेयर बाजार इस सप्ताह रूस-यूक्रेन संकट पर निर्भर रहा है। साथ ही सप्ताह के पहले कारोबारी दिन ही साल की सबसे बड़ी गिरावट झेली हालाकि दूसरे दिन इसे रिकवर भी कर लिया। रूस के अब यूक्रेन सीमा से अपने कुछ सैनिकों की वापसी के ऐलान से बाजार में राहत है।
सेंसेक्स शुरू में 250 अंक तक चढ़ा
बाजार में बुधवार सुबह तेजी से शुरूआत हुई। सेंसेक्स 230 अंक से ज्यादा चढ़ गया लेकिन फिर इसमें नरमी आ गई। समाचार लिखे जाने तक सेंसेक्स 100 अंक पर और निफ्टी 50 अंक की मजबूती के साथ टिका हुआ था।
सोना 50 हजार से नीचे तो चांदी 63 हजार पर आई
दूसरी ओऱ सोने-चांदी की कीमतों मे आज कमी आई। बुधवार सुबह वायदा बाजार में सोना 50 हजार रुपये से नीचे उतरकर 49,307 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर आ गया। चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई चांदी 63,007 रुपये के किलो के भाव पर आ गई थी।
ज्वैलरी के आज के रेट
फाइन गोल्ड 999 4958 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट 4839 रुपये प्रति ग्राम
20 कैरेट 4412 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट 4016 रुपये प्रति ग्राम
14 कैरेट 3198 रुपये प्रति ग्राम
नोट- ज्वैलरी की बनवाई और जीएसटी चार्ज इसके अतिरिक्त है।