आगरालीक्स…. आगरा में कोरोना के ताजे आंकड़े हुए जारी, जानें आज कितने केस आए।
आगरा में बुधवार को कोरोना के छह केस मिले हैं, जबकि कोरोना पॉजिटिव 25 मरीज ठीक हो गए। इससे कोरोना के एक्टिव केस कम होते जा रहे हैं।
84 एक्टिव केस
कोरोना की जांच के लिए 24 घंटे में 3487 सैंपल लिए गए। कोरोना के छह न ए केस मिले हैं। 25 मरीज ठीक हुए हैं। इससे कोरोना के एक्टिव केस 84 रह गए हैं।
कोरोना से 464 मरीजों की हुई मौत
कोरोना की पहली, दूसरी और तीसरी लहर में 464 मरीजों की मौत हुई है। कोरोना की तीसरी लहर में छह मरीजों की मौत हुई है। मरीजों में मामूली लक्षण मिले, अधिकांश मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की भी जरूरत नहीं पड़ी। कोरोना की तीसरी लहर में एसएन में 68 मरीज भर्ती हुए थे। इसमें चार बच्चे थे, इसमें से पांच की मौत हो गई, 63 मरीज ठीक होकर घर चले गए।