आगरालीक्स….मैनपुरी में चौंकाने वाला मामला. एक बुजुर्ग महिला अपनी जमीन प्रधानमंत्री मोदी के नाम करने की जिद पर अडी. तहसील पहुंची और वकीलों से मिली.
मैनपुरी के विकास खंड किशनी के गांव चितायन में 80 वर्षीय बिट्ठन देवी पत्नी पूरनलाल रहती हैं. बुधवार को वह तहसील पहुंची और अधिवक्ता कृष्ण प्रताप सिंह के बस्ते पर आ गईं. यहां जब उन्होंने वकील कृष्ण प्रताप सिंह को अपनी 12 बीघा जमीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम करने की बात कही. पहली बार में तो अधिवक्ता कुछ समझ नहीं सके जब उन्होंने दोबारा बुजुर्ग् महिला से पूछा तब भी उसने अपनी जमीन का बैनाम प्रधानमंत्री के नाम करने की बात कही. इस पर वहां मौजूद सभी लोग चौंक गए.
बुजुर्ग बिट्ठन देवी ने बताया कि उनके पति की मौत् हो चुकी है. उसके दो बेटे और बहुएं हैं, लेकिन वो उनका बिल्कुल ख्याल नहीं रखते हैं. बुजुर्ग महिला ने बताया कि उसका गुजारा फिलहाल वृद्धावस्था पेंशन से हो रहा है. ऐसे में वह अपनी जमीन बेटों के नाम न करने की बजाए प्रधानमंत्री मोदी के नाम करना चाहती है. महिला की बात सुनकर चौंके वकीलों ने महिला को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वह अपनी जिद पर अडी रही.
लाख समझाने के बाद भी जब बिट्ठनदेवी नहीं मानी तो वकीलों ने उन्हें उनकी बात अधिकारियों तक पहुंचाकर दो दिन बाद आने को कहा. इस पर बिट्ठनदेवी राजी हो गईं
और दो दिन बाद आने की बात कहकर तहसील से गईं.