आगरालीक्स…किसानों ने किया देशभर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान. सरकार से मांग कृषि कानूनों का खत्म करने के लिए बुलाया जाए संसद का विशेष सत्र नहीं तो 5 दिसंबर को होगा प्रदर्शन.
सातवें दिन भी जारी रहा धरना
कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली हरियाणा के सिंधु बॉर्डर पर किसानों का धरना सातवें दिन भी जारी रहा. सरकार से बात न बनने पर किसानों ने बुधवार शाम पांच बजे प्रेसवार्ता में सरकार को पूरे देशभर में प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है. किसानों ने सरकार से मांग की है कि वह कृषि कानूनों को खत्म करने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाए. अगर सरकार ऐसा नहीं करती है तो पांच दिसंबर को पूरे देशभर में प्रदर्शन किए जाएंगे.
सडक पर नहीं बैठेंगे
क्रांतिकारी किसान यूनियन के अध्यक्ष दर्शन पाल ने कहा कि ‘हम सड़क पर नहीं बैठे हैं। प्रशासन ने बैरिकेड्स और जवान खड़े करके हमारा रास्ता रोका है और इसीलिए हम यहां रुके हैं. हमें यह जगह अस्थाई जेल जैसी लगती है और हमें रोका जाना गिरफ्तारी की तरह है. हम जैसे ही यहां से छूटे तो सीधा दिल्ली जाएंगे.’