Friday , 28 March 2025
Home अलीगढ़ लीक्स Election strategy of Braj province in Farah preparations of RSS and BJP intensified# agranews
अलीगढ़ लीक्सएटाटॉप न्यूज़पॉलिटिक्सफिरोजाबादबिगलीक्समथुरालीक्समैनपुरीयूपी न्यूज

Election strategy of Braj province in Farah preparations of RSS and BJP intensified# agranews

आगरालीक्स…। आगरा परिक्षेत्र के फरह में संघ औऱ भाजपा ब्रजप्रांत के विधानसभा चुनाव की रणनीति तय करेंगे। चुनावी मंथन हिंदुस्तान कॉलेज में होगा।

31 दिसंबर को जुटेंगे संघ और भाजपा के पदाधिकारी

भारतीय जनता पार्टी तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा के सभी आनुसांगिक संगठनों की समन्वय बैठक 31 दिसंबर को हिन्दुस्तान कालेज फरह में बुलायी गई है। बैठक में ब्रज प्रांत के 17 जिलों के सभी महानगर अध्यक्ष, महामंत्री,  संघ के क्षेत्र, प्रांत विभाग एवं जिला कार्यकारिणी के कार्यकर्ता, विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष व महामंत्री, सभी सांसद, विधायक,  महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख हिस्सा लेंगे।

सह-सरकार्यवाह लेंगे क्लास

भाजपा के सभी मोर्चों के अध्यक्षों के अलावा लोकसभा एवं विधानसभा के समन्वयक तथा सह समन्वयक भी बैठक में उपस्थित रहेंगे। बैठक को सह-सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल संबोधित करेंगे।

डॉ. कृष्णगोपाल पढ़ाएंगे हिन्दुत्व का पाठ

प्रात: नौ बजे से आहूत इस बैठक में भाजपा तथा संघ के सभी आनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारियों को चुनावी रणनीति तथा हिन्दुत्व का पाठ पढाया जाएगा। बैठक की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

चुनावी जिम्मेदारी सौंपी जाएंगी

इस बैठक में विभिन्न लोगों को चुनावी जिम्मेदारियां भी दी जाएंगी। बैठक में बुलाए गए लोगों के अलावा किसी भी अन्य कार्यकर्ता अथवा नेता का प्रवेश वर्जित रखा गया है। गौरतलब है कि आरएसएस के ब्रज प्रांत में आगरा से बरेली तक 17 जिले आते हैं। साथ ही जिम्मेदारियां दी जाएंगी। बैठक में अध्यक्ष तथा महामंत्री के अलावा अन्य पदाधिकारियों को नहीं बुलाया गया है।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Three people including husband and wife sentenced to life imprisonment in Agra…#agranews

आगरालीक्स…..आगरा में पति—पत्नी सहित तीन को उम्रकैद की सजा. व्यापारी को किडनैप...

बिगलीक्स

Agra Video News: MP Ramjilal Suman said- This attack is not on my residence but an attack on PDA, Dalits and oppressed…#agranews

आगरालीक्स…यह हमला मेरे आवास पर नहीं—पीडीए, दलित और शोषितों पर हमला. आगरा...

बिगलीक्स

Agra News : Ranga Sanga Controversial Statement: SP MP Ranji Lal Suman reaches Agra after Karani Sena vandalized his home on wednesday#Agra

आगरालीक्स …Agra News : राज्यसभा में राणा सांगा को गद्दार के बयान...

बिगलीक्स

Video News : Girls climb after fire break out in Annapurna Hostel, Greater Noida, Video Viral

नोएडालीक्स… अन्नपूर्णा गल्र्स हॉस्टल में लगी आग, हॉस्टल में 160 छात्राएं थी,...

error: Content is protected !!