आगरालीक्स….7.7 तीव्रता के भूकंप से दहला म्यांमार. कई लोगों की मौत. दिल दहला देने वाले वीडियो और फोटोज देखें….भारत, थाईलैंड, बांग्लादेश और चीन में महसूस हुए झटके….
म्यांमार में आज सुबह 7.7 तीव्रता का भूकंप आया. इस भूकंप के झटके म्यांमार के अलावा थाईलैंड, भारत, बांग्लादेश और चीन में भी महसूस किए गए. इन 5 देशों के अलग—अलग इलाकों में सैकड़ों लोग घरों से बाहर निकल आए. म्यांमार में कई बिल्डिंग्स जमींदोज हो गई. थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में अंडर कंस्ट्रकस्शन 30 मंजिला इमारत गिर गई. इस साइट पर 400 लोग काम कर रहे थे. भूकंप से म्यांमार और थाईलैंड में 23 लोगों की मौत हुई है, जकि 300 लोग घायल हुए हैं.

भारत में यहां महसूस हुए झटके
भारत में कोलकाता, इंफाल, मेघालय और ईस्ट कार्गो हिल में इसके झटके महसूस किए गए. झटके महसूस होने के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए. बांग्लादेश में ढाका, चटगांव समेत कई हिस्सों में 7.3 तीव्रता के झटके आए.

