आगरालीक्स..लोकसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने निर्दलियों के लिए 190 चुनाव चिह्न। सूची से बुलडोजर गायब। महिलाओं के श्रंगार की वस्तुएं भी…
कई पुरानी व रोचक चिह्न शामिल किए
लोकसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग ने इस बार राजनीतिक दलों के अलावा निर्दलीय के लिए 190 चुनाव चिह्न जारी किए हैं। आयोग ने इनमें कई पुरानी व रोचक चीजों को शामिल किया है। इस बार सूची से बुलडोजर गायब है।
टाइपराइटर, चारपाई, कुआं, कंप्यूटर भी शामिल
चुनाव आयोग की सूची में बच्चों के खिलौने से लेकर फल, सब्जी महिलाओं के श्रृंगार की वस्तुएं, जूता, चप्पल व कूड़ेदान, हाथ से चलायी जाने वाली चक्की, डोली, टाइपराइटर, चारपाई, कुआं, एयरकंडीशनर, लैपटाप, कंप्यूटर, माउस, कैलकुलेटर, सीसीटीवी, ड्रिल मशीन, वैक्यूम क्लीनर, पेन ड्राइव, ब्रेड टोस्टर, पेट्रोल पंप, रिमोट आदि चुनाव चिह्न में शामिल हैं।
क्रेन और रोड रोलर चलेगा
चुनाव आयोग ने इस बार क्रेन, रोड रोलर को तो चुनाव चिह्न की सूची में शामिल रखा है, लेकिन बुलडोजर गायब है। महिलाओं के श्रृंगार से जुड़ी चीजों को भी सूची में खास स्थान दिया गया है। प्रत्याशियों को इस बार सेब, फलों की टोकरी, अखरोट, केक, आइसक्रीम, नूडल्स भरा कटोरा, शिमला मिर्च, फूल गोभी आदि भी चुनाव चिह्न के रूप में मिलेंगे।