आगरालीक्स… आगरा में आसमान से आग बरस रही है, कूलर और एसी बंद होते ही पसीना आने लगता है, इससे बिजली की डिमांड बढ गई है और आगरा सहित प्रदेश के शहरों में बिजली कटौती से लोग बेहाल हैं।
गुरुवार को सुबह से ही तेज धूप से लोग बेहाल रहे, दोपहर होते होते तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे हलक सूखने लगा, लू से लोग घरों में कैद हो गए, बाजारों से लेकर सडकों पर सन्नाटा पसरा रहा। इससे मंगलवार को अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढकर 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस तरह से आगरा उत्तर प्रदेश में तीसरा सबसे गर्म शहर रहा।
18 मई को हयूमिडिटी 70 फीसद
18 मई 2018 को आगरा में पारे के साथ उमस में भी सारे रिकॉर्ड तोड दिए हैं, इससे धूप चुभ रही है और हाथ पैरों में दर्द होने लगा है। ऐसे में आज शाम को अंधड की आशंका व्यक्त की गई है। वहीं, तापमान में लगातार बढोत्तरी होती रहेगी और 45 डिग्री तक पारा पहुंच जाएगा।
आगरा में धूप के साथ ही उमस भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। गुरुवार को हयूमिडिटी 70 फीसद दर्ज की गई। उमस बढने से सुबह से रात तक लोग बेहाल रहे, गर्मी में निकलते ही सिर चकराने लगा। धूप सीधे शरीर में चुभी और हलक सूख गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार शाम को अंधड आ सकता है, इसके साथ ही बूंदाबांदी भी हो सकती है। इसके साथ ही पारा 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं, अधिकतम तापमान बढने के साथ ही न्यूनतम तापमान में भी बढोत्तरी हो रही है।
12 मई को तापमान पहुंचा 45 डिग्री
आगरा में आज सीजन का सबसे गर्म दिन रहा, आगरा से आग बरसी और तापमान 45 डिग्री पहुंच गया, यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को भी 50 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से अंधड़ की आशंका जताई गई है।
शनिवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा, सुबह से ही तेज धूप में लोग बेहाल रहे। लू चलती रही, आंखों में चुभन से लोग परेशान रहे। आगरा का अधिकतम तापमान 45 डिग्री पहुंच गया, यह समान्य से तीन डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे रात को भी गर्म हवाएं चलती रहीं। मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को फिर तूफान का खतरा जताया है। विभाग ने एलर्ट जारी किया है।
प्रदेश में दूसरे नंबर पर रहा आगरा
उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म झांसी रहा, झांसी में पारा 45.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, आगरा दूसरे नंबर पर रहा, यहां तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया है।
फाइल फोटो