Tuesday , 16 June 2026
Home बिगलीक्स FIR lodged against builder Jitendra Kumar Mangla in Agra
बिगलीक्स

FIR lodged against builder Jitendra Kumar Mangla in Agra

138

आगरालीक्स… आगरा में एक और बडे बिल्डर और सहकारी समिति के सचिव पर मंगलम निकेत में फ्लैट बुक करने के बाद दूसरे के नाम रजिस्ट्ररी करने पर मुकदमा दर्ज किया गया है, वाणिज्य कर विभाग में डिप्टी कमिश्नर के पद से रिटायर अधिकारी सहित कई लोगों ने बिल्डर पर फ्लैट के नाम पर धोखाधाडी का आरोप लगाया था, एसएसपी अमित पाठक द्वारा जांच कराई गई, ​जांच के बाद बिल्डर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
रिटायर डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर रामवीर सिंह चौहान निवासी राजीव नगर खंदारी का आरोप है कि मंगलम निकेत, शास्त्रीपुरम में फ्लैट बुक कराया था, यह मल्टी स्टोरी बिल्डिंग प्रेरणा कंस्ट्रक्शन के मालिक नटराजपुरम, कमला नगर निवासी जितेंद्र कुमार मंगला द्वारा बनाई गई। इसमें माहेश्वरी सेवा संस्थान आवास सहकारी स​मिति के सचिव संतोष कुमार और अमित गुप्ता भी शामिल थे। 25 लाख रुपये लेने के बाद 25 मार्च 2014 को फ्लैट का एलॉटमेंट लेटर दे दिया लेकिन 16 दिसंबर 2014 को फ्लैट की रजिस्ट्री किसी और व्यक्ति के नाम पर भी कर दी गई, इसके बाद से फ्लैट पर ताला लटका हुआ है। मंगलम निकेत के कई और पीडित सामने आ गए हैं। इस मामले में बिल्डर जितेंद्र कुमार मंगला, माहेश्वरी सेवा संस्थान आवास सहकारी स​मिति के सचिव संतोष कुमार और अमित गुप्ता पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

12 मई को कारोबारी ने बिल्डर पर दर्ज कराया मुकदमा
आगरा के कारोबारी अतुल जनरेटर के डायरेक्टर ने बिल्डर पर धोखाधडी का मुकदमा दर्ज कराया है। कारोबारी का आरोप है कि फ्लैट बुक कराने के बाद कब्जा नहीं दिया, इसके बाद जो पैसे दिए थे वे भी वापस नहीं किए हैं। कारोबारी की तहरीर पर दिल्ली के गौरसंस स्पोर्टस वुड बिल्डर के निदेशकों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अधिवक्ता रवि गुप्ता ने बताया कि अतुल जेनरेटर के मालिक नेहरू नगर निवासी संजीव मित्तल आकर्षित विज्ञापन देखकर प्रेरित हो गए। उन्हें लगा कि बड़ा नाम है। फ्लैट बुक कराना चाहिए। संपर्क करने पर जानकारी हुई कि बिल्डर द्वारा नोएडा के सेक्टर 79 में स्पोर्टस सिटी डवलप की जा रही है। यह बात अक्तूबर 2014 की है। बिल्डर से संपर्क करने पर प्रोजक्ट की जानकारी दी गई। वहां से लगातार फोन आने लगे। संजीव मित्तल ने एक फ्लैट बुक करा दिया। फ्लैट की कीमत लगभग सवा करोड़ रुपये थे। 52 लाख रुपये का भुगतान किया गया। 31 दिसंबर 2016 तक कब्जा मिलना था। यह शर्त थी कि इस तारीख तक कंपनी कब्जा नहीं दे पाएगी तो ग्राहक को कुल कीमत पर 12 प्रतिशत ब्याज लगाकर वापस किया जाएगा। मौके पर जाकर देखने पर पता चला कि निर्माण का काम रुका पड़ा है। 25 प्रतिशत भी काम पूरा नहीं हुआ है। अभी तक फ्लैट तो दूर की बात जो रकम जमा कराई गई थी वह भी नहीं मिली है। ब्याज लगाकर रकम करीब एक करोड़ पहुंच गई है। अब तो बिल्डर और उनकी कंपनी के अधिकारी बात तक नहीं करते हैं। नोटिस भिजवाया गया कोई जवाब नहीं दिया। अकेले संजीव मित्तल का प्रोजक्ट में पैसा नहीं फंसा है। उनके कई परिचितों और रिश्तेदारों ने भी फ्लैट बुक कराए थे। वे भी मुकदमा लिखाने जा रहे हैं।
पुलिस ने जांच की शुरू
मुकदमा एत्मादुद्दौला थाने में अतुल जेनरेटर के मालिक नेहरू नगर निवासी संजीव मित्तल की तहरीर पर गौर संस स्पोर्टस वुड के डायरेक्टर मनोज गौड़, मंजू गौड़, इंवेस्टर क्लीनिक इंफ्राटेक के निदेशक सोहेल फहीम, मनप्रीत पर अमानत में खयानत और धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
फाइल फोटो

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Shooter OP- Lala Nephew Nikku Chaudhary sentenced to death in sister Poonam Chaudhary murder case

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शूटर ओपी लाल के भतीजे निक्कू चौधरी को...

बिगलीक्स

Agra Live News: Process of Shifting Mazar from MG Road, Agra College start, Video

आगरालीक्स वीडियो ..आगरा में एमजी रोड पर आगरा कॉलेज के सामने की...

बिगलीक्स

Agra Traffic News Live: Traffic is smooth in Agra, Video

आगरालीक्स वीडियो देखें आगरा में ट्रैफिक कैसा चल रहा है कहां जाम...

बिगलीक्स

Agra Live News: Problem in Registry raises after Advocate & document writer on strike from today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से बैनामे नहीं हो सकेंगे, ई पंजीकरण...

error: Content is protected !!