नईदिल्लीलीक्स… देश में आपातकाल को लगे 50 साल पूरे हुए हैं। पीएम मोदी ने इसको लेकर कांग्रेस पर तंज कसा।
एक्स पर लिखा- महान लोगों को याद करने का दिन
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि आज उन सभी महान लोगों को श्रद्धांजलि देने का दिन है, जिन लोगों ने आपातकाल का विरोध किया था।
संविधान को रौंदा गया था
आपातकाल के काले दिन हमें याद दिलाते हैं कि कैसे कांग्रेस पार्टी ने बुनियादी स्वतंत्रताओं को खत्म कर दिया था। भारत के संविधान को रौंदा गया, जिसका हर भारतीय बहुत सम्मान करता है।