आगरालीक्स …बदमाशों ने आॅन लाइन कार बुक कराई, आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर बदमाशों ने कार लूट ली, आठ घंटे बाद पुलिस एनकाउंटर में 2 बदमाश घायल हो गया है, पुलिस ने दो लोगों को अरेस्ट किया है।
मंगलवार को फरीदाबाद के सूर्य विहार निवासी दीपक सिंह के नाम से ऑन लाइन कार बुकिंग कंपनी जस्ट डायल से कार बुक कराई गई थी। गाड़ी से वृंदावन, बरसाना सहित कई जगह घूमना था। कंपनी की अर्टिका कार से चार युवक सवार हुए थे। ड्राइवर के मुताबिक चारों ने पहले बरसाना घूमा, इसके बाद वृंदावन घूमकर खंदौली के पास सर्विस रोड से गुजर रहे थे। मंगलवार सुबह अचानक गाड़ी रुकवाकर उस पर तमंचा ताना दिया। उसके पास से नगदी, मोबाइल के अलावा कार लूटकर भाग निकले। ड्राइवर ने इसकी सूचना कंपनी के प्रतिनिधियों और पुलिस को दी। पुलिस ने गैंग की तलाश शुरू कर दी है। कंपनी में ऑन लाइन बुकिंग की डिटेल निकाली जा रही है।
सैंया में ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी
सैंया में अर्टिगा कार में संदिग्ध लोगों को देश ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, इसके बाद पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर ली, पुलिस ने बदमाशों को पकडने के लिए फायरिंग की, इसमें 2 बदमाश घायल हो गया है। पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है।