आगरालीक्स… आगरा में गणतंत्र दिवस पर पॉलीथिन का प्रयोग ना करने और घर से कपड़े के थैले लेकर चलने का संकल्प दिलवाया, प्रीसेज स्कूल, कमला नगर के बच्चों ने रैली निकाली, छात्रों ने कपड़ों के थैले वितरित किए।
रैली का शुभारंभ पार्षद रवि शर्मा ने भारत माता की आरती करके किया, लोगो को प्लास्टिक का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई। डायरेक्टर विवेक गर्ग एवं प्रिंसिपल पायल गर्ग ने रैली के दौरान कई कॉलोनियों में बुजुर्ग लोगो को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।

रैली में झांकियों में स्कूल के बच्चे भारत माता, गांधीजी, चाचा नेहरू, सुभाष चंद्र बोस आदि स्वतंत्रता सेनानी बनकर आये। रैली के संचालन में राजेंद्र पाराशर, भावना गुप्ता, प्रिया, नम्रता, श्वेता अग्रवाल, दिव्या आदि मौजूद रहे।