Tuesday , 22 September 2026
Home टॉप न्यूज़ आगरा में वायरल बुखार के लिए पूर्व मंत्री का प्लान
टॉप न्यूज़

आगरा में वायरल बुखार के लिए पूर्व मंत्री का प्लान

170

आगरालीक्स… आगरा के वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा अरिदमन सिंह ने सीएमओ को वायरल बुखार से लडने का ऐसा प्लान दिया है कि हर मरीज को उसके घर पर इलाज मिल सकेगा। वे सोमवार को सीएमओ डॉ मुकेश वत्स से मिले, उनके प्लान को देखते ही सीएमओ ने कह दिया कि इसी तरह से वायरल बुखार से पीडित मरीजों को इलाज दिया जाएगा।
बाह तहसील के तमाम गांवों में वायरल बुखार फैला हुआ है, यहां सरकारी स्वास्थ्य केंद्र नहीं हैं। ऐसे में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा अरिदमन सिंह ने एक प्लान तैयार किया है, सीएचसी और पीएचसी से हर रोज डॉक्टरों की टीम पांच गांव के लिए एक कैंप लगाएगी, यह कैंप ऐसी जगह पर रखे जाएंगे जहां पांच गांव के लोग आ सकें। कैंप से एक दिन पहले उन गांवों के ग्राम प्रधानों को जानकारी दी जाएगी जिससे वे गांव में लोगों को हेल्थ कैंप की जानकारी दे सकें। कैंप में डॉक्टरों की टीम इलाज करेगी, गंभीर मरीजों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल और एसएन भेजने की व्यवस्था और वहां इलाज की व्यवस्था की जाएगी। यह सब काम निशुल्क होगा, इस तरह बाह क्षेत्र की जनता को बुखार के इलाज में कर्जदार और झोलाछाप से जानलेवा इलाज कराने को मजबूर नहीं होना पडेगा। उनके सुझाव पर सीएमओ डॉ मुकेश वत्स ने हेल्प चेकअप कैंप लगाने के लिए कह दिया है। इस दौरान सन्तोष गहलोत मदन मोहन शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra Municipal Corporation’s bulldozer razed encroachments in Sanjay Place, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के संजय प्लेस में नगर निगम का अतिक्रमण पर चला बुलडोजर....

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Myopia Management Made Easier with Modern Technology”, Senior Ophthalmologist Dr. Sanchit Gupta Explains a Smart Way

आगरालीक्स…मॉडर्न मशीन से आसान हुआ मायोपिया मैनेजमेंट, वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ....

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Read Your Pathology Report, But Don’t Diagnose Yourself” — Renowned Pathologist Dr. Ritu Garg Explains

आगरालीक्स…रिपोर्ट हाथ में आते ही घर-घर में खुल जाती है ‘मिनी पैथोलॉजी...

टॉप न्यूज़

Janak Puri Agra 2026: Grand events will be held from October 1 to 10…#agranews

आगरालीक्स….आगरा में जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक...

error: Content is protected !!