आगरालीक्स ….आगरा के आईएसबीटी का नाम पृथ्वीराज चौहान इंटरनेशनल बस टर्मिनल रखने की मांग की है। इसके लिए पूर्व मंत्री राजा महेंद्र अरिदमन सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है।
राजा अरिदमन सिंह भाजपा सरकार में परिवहन मंत्री थे, उसी समय आईएसबीटी बना था, मंलवार को पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह ने कहा कि दिल्ली के बस स्टैंड का नाम महारणा प्रताप रखा गया है, इसी तरह से आगरा के आईएसबीटी का नाम हिन्दू सम्राट पृथ्वीराज चौहान बस टर्मिनल रखा जाना चाहिए।