आगरालीक्स.. . आगरालीक्स.. आगरा में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि विसर्जन के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे, वे बटेश्वर में मंदिर के दर्शन करेंगे, इसके बाद घाट पर अस्थि विसर्जन किया गया।
सीएम योगी आदित्यनाथ बटेश्वर में पहुंचने के बाद पहले मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होंंगे। इसके बाद वे घाटों का निरीक्षण करेंगे, उनका पैतृक निवास भी देखेंगे।
भाजपा सांसद और विधायकों के साथ करेंगे बैठक
30 मिनट वे भाजपा सांसद और विधायकों के साथ बैठक करेंगे। उनसे आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बारे में जानकारी लेंगे।
ये होंगे कार्य

पैतृक मकान के 60 वर्गगज हिस्से में स्मारक और संग्रहालय के रूप में बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसमें अटल से जुड़े संस्मरण संजोए जाएंगे। यज्ञशाला,यज्ञशाला, पार्क और मंदिरों को जोड़ा जाएगा। बटेश्वर में स्थित कोठी में अटल ने बचपन में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ झंडा फहराया था, उसका भी जीर्णोद्धार होगा।
बटेश्वर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के साथ ही लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा। इससे तीर्थनगरी तक आवागमन आसान हो जाएगा। बटेश्वर में पर्यटकों के रुकने के लिए पर्यटन विभाग ने राही पर्यटक आवास बनाया था। लेकिन अब ये भी जर्जर हो चुका है। मुख्यमंत्री के आगमन को देख उपजिलाधिकारी बाह ने पर्यटन विभाग को पत्र लिख रंगाई-पुताई की मांग की। लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ।
400 मीटर घाटों के जीर्णोद्धार का प्रस्ताव
बटेश्वर के जीर्ण-शीर्ण घाटों के जीर्णोद्धार का प्रस्ताव सीएम के सामने रखा जाएगा। शिव मंदिरों के किनारे बने करीब 400 मीटर घाटों को सुधारा जाएगा। इनमें कंस कगार घाट से लेकर अन्य महत्वपूर्ण घाटों के लिए पर्यटन विभाग ने प्रस्ताव बनाया है।
ये है मिनट-टू मिनट कार्यक्रम
– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 10.30 बजे बटेश्वर हेलीपैड पर उतरेंगे।
– वे सुबह 10.30 से 10.35 बजे के बीच मंदिर में दर्शन करेंगे।
– 10.35 से 11.00 बजे तक अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में रहेंगे।
– 11.00 से 11.15 बजे तक घाट का निरीक्षण करेंगे।
– 11.15 से 11.30 बजे तक अटल जी के पैतृक निवास का निरीक्षण करेंगे।
– 11.30 से 12 बजे तक जनप्रतिनिधियों से मिलेंगे।
– 12.05 बजे बटेश्वर हेलीपैड से गजियाबाद हिण्डन एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।