Sunday , 8 February 2026
Home बिगलीक्स Ex PM Atal Bihari Vajpayee dream train start from native village bateshwar
बिगलीक्स

Ex PM Atal Bihari Vajpayee dream train start from native village bateshwar

atal
आगरालीक्स…..
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने रेल लाइन का शिलान्यास किया था, उनके सपनों की ट्रेन गुरुवार को पैतृक गांव बटेश्वर से रवाना हुई। केन्द्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने पहला टिकट खरीदकर आगरा-इटावा रेल लाइन पर ट्रेन संचालन का शुभारम्भ किया। इस दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। इस रेल लाइन का शिलान्यास 1999 में वाजपेयी ने किया था।
सुबह रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, केन्द्रीय मानव संसाधन विकासराज्यमंत्री डॉ. रामशंकर कठेरिया, सांसद बाबूलाल और पूर्व सांसद प्रभुदयाल कठेरिया विशेष ट्रेन द्वारा आगरा से बटेश्वर पहुंचे। बटेश्वर में संयुक्त रूप से शिलापट्टिकाका अनावरण किया।
स्वस्थ होते तो अटलजी आते
रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने स्वीकार किया कि स्टेशन का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर होना चाहिए ताकि उनकी याद हमेशा बनी रहे। जनता ने भी अटल के नामपर स्टेशन का नाम रखने की मांग की। मंत्री ने विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यह अटल की जन्मभूमि है। अगर अटल जी स्वस्थ होते तो स्वयं आते। कल दिल्ली में उनसे मुलाकात होगी। ट्रेन के बारे में उन्हें जानकारी देंगे।
trainइटावा से बटेश्वर
पहली ट्रेन इटावा से बटेश्वर तक आई। फिर बटेश्वर से इटावा चली गई। दर्जनों ग्रामीण टिकट लेकर इटावा तक गए। उन्होंने कहा कि पहली बार ट्रेन का सफर कररहे हैं। 25 दिसम्बर से ट्रेन विधिवत चलेगी। इटावा से प्रातः 5.55 बजे चलकर 9 बजेआगरा पहुंचेगी। आगरा से शाम 4.55 बजे चलेगी और रात नौ बजे इटावा पहुंचेगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Man falls in pothole in Islam Nagar Agra, injured

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में केबल डालने के लिए खोद कर छोड़े गए...

बिगलीक्स

Agra News: Man caught with girlfriend in room in Agra

आगरालीक्स:…Agra News: …आगरा में वेलेंटाइन वीक में रात में युवक अपनी प्रेमिका...

बिगलीक्स

Agra News: Admission for session 2026-27 in Bachpan Play School & Academic heights Public school Agra

आगरालीक्स…Agra News: अपने बच्चों के अनुशासन, संचार कौशल एवं व्यक्तित्व विकास के...

बिगलीक्स

Agra News: Winds continue in Agra

आगरालीक्स ,,,Agra News: आगरा में सुबह से तेज हवा चल रही है,...

error: Content is protected !!